Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Shashi Tharoor
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

शशि थरूर DOB: 9 मार्च 1956

शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव और भारत सरकार के पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेशी मामलों के पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं। वे तिरुवनंतपुरम से दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं और संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 29 वर्षों तक सेवा दी। उन्हें कॉमनवेल्थ राइटर्स प्राइज़ सहित अनेक साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत के सर्वोच्च सम्मान प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया। लंदन में 1956 में एक मलयाली परिवार में जन्मे शशि थरूर की शिक्षा भारत और ब्रिटेन में हुई। उन्होंने फ्लेचर स्कूल आफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से 1978 में पीएचडी की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र करार देते हुए राबर्ट बी स्टरवर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह अंतरराष्ट्रीय मामलों पर फ्लेचर फोरम के पहले संपादक बने, उन्हें पुजेट साउंड यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डी. लिट और बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। 1988 में दावोस में विश्व आर्थिक मंच ने उन्हें भविष्य का वैश्विक नेता करार दिया। उन्हें लेखन के लिए कामनवेल्थ राइटर्स प्राइज और प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया गया। संयुक्त राष्ट्र में थरूर का करियर 1978 में जिनीवा में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त में एक स्टाफ सदस्य के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए वह 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष सहायक आयुक्त नियुक्त किए गए। 1996 में महासचिव के कार्यकारी सहायक बनाए गए और 2001 में संचार और लोक सूचना का महासचिव बनाया गया। 2003 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2006 में उन्हें भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए नामित किया लेकिन दक्षिण कोरिया के बान की मून के महासचिव बनना निश्चित होने के बाद थरूर ने अपनी उम्मीदवारी वापिस ले ली और राजनयिक के रूप में अपने करियर का अंत करने का फैसला किया। उसके बाद समय ने करवट बदली और उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। थरूर ने एक बार कहा था कि जब उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की तो उन्हें कांग्रेस, कम्युनिस्टों और बीजेपी ने संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस का चयन किया क्योंकि उन्हें इसके साथ वैचारिक रूप से सहज महसूस हुआ। शशि थरूर देश में राजनीतिक संवाद के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल सबसे पहले करने वालों में शुमार थे। लंबे समय तक ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या देश में सबसे ज्यादा थी। 2013 तक वह सबसे ज्यादा फालोअर्स वाली शख्सियत थे, जिन्हें बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीछे छोड़ा। थरूर की पहली पत्नी कैलाशनाथ काटजू की पोती तिलोत्तम मुखर्जी थी। वह अब न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में मानविकी के प्रोफेसर हैं। उनके दो बेटे, कनिष्क और ईशान हैं। बाद में थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहे एक कनाडाई राजनयिक क्रिस्टा गिल्स से विवाह किया। तलाक के बाद, थरूर ने अगस्त 2010 में केरल के पलक्कड़ जिले के इलावचेरी गांव में अपने पूर्वजों के घर में सुनन्दा पुष्कर से विवाह किया। 17 जनवरी 2014 को, सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गईं। शुरू में इसे आत्महत्या का मामला माना गया, लेकिन फिर धीरे धीरे हालात में ऐसे ऐसे मोड़ आए कि संदेह की सुई शशि थरूर की तरफ घूम गई।

Read more

वीडियो

आप की अदालत में शशि थरूर: बधिरों के लिए विशेष शो

आप की अदालत | Jun 05, 2023, 04:24 PM IST

Shashi Tharoor In Aap Ki Adalat : आप की अदालत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर देंगे इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब.

Shashi Tharoor In Aap Ki Adalat : जनता के कटघरे में घिरे कांग्रेस नेता शशि थरूर?

आप की अदालत | Jun 03, 2023, 11:55 PM IST

Shashi Tharoor In Aap Ki Adalat : आप की अदालत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर देंगे इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब. शशि थरूर, तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तीसरे कार्यकाल के लोकसभा सांसद हैं.

Congress MP Shashi Tharoor का Exclusive Interview. Rahul की सदस्यता छिन जाने के बाद

न्यूज़ | Mar 26, 2023, 09:40 PM IST

आज से कांग्रेस पार्टी सरकार और बीजेपी के विरोध में सड़कों पर उतरी है...दूसरे शब्दों में कहें तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने को लेकर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है...#shashitharoor #rahulgandhi #disqualified

जब शशि थरूर ने माइक उठाया और गाने लगे, "इक अजनबी हसीना से मुलाकात हो गई...."

न्यूज़ | Sep 06, 2021, 07:40 PM IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी के लिए तो देशभर में फेमस हैं ही लेकिन अब वे अपनी गायकी के लिए भी शायद प्रसिद्ध होने वाले हैं। शशि थरूर ने एक कार्यक्रम के दौरान जो गाना गाया है वह अब वायरल हो रहा है।

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में Delhi court ने शशि थरूर को किया बरी

न्यूज़ | Aug 18, 2021, 12:20 PM IST

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को दिल्ली की अदालत ने बरी कर दिया है। शशि थरूर पर आरोप तय होने के बाद उनके खिलाफ इस मामले में मुकदमा शुरू हो जाता। वे इस मामले में एक मात्र आरोपी थे।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर ट्विटर को संसदीय समिति ने लगाई फटकार, पूछा-क्यों न लगाया जाए जुर्माना

न्यूज़ | Jun 19, 2021, 07:20 AM IST

सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी नये नियमों को लेकर केंद्र सरकार तथा ट्विटर में गतिरोध के बीच इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए।

हक़ीकत क्या है: मोदी को जेल पर फंसाने की झूठी थ्योरी

Mar 27, 2021, 10:00 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित समारोह में अपनी बात रखते हुए बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह करने की बात कही थी।

कोविशिल्ड, वैक्सीन को मिली सरकार की मंजूरी: देखिये विपक्षी दलों के नेताओं ने क्या कहा

न्यूज़ | Jan 03, 2021, 01:00 PM IST

DCGI द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब भारत में लोगों को वैक्सीन देने का बड़ा अभियान जल्द ही शुरू हो सकेगा। दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता Serum Institute of India ने Covishield के निर्माण के लिए AstraZeneca से टाई-अप किया है।

शशि थरूर ने लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में भारत को हंसी के पात्र में बदल दिया: भारत विरोधी टिप्पणी पर भाजपा

न्यूज़ | Oct 18, 2020, 01:16 PM IST

बीजेपी ने रविवार को लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में मोदी सरकार को बदनाम करने और अपने वर्चुअल एड्रेस में भारत को COVID-19 महामारी से निपटने के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर हमला किया।

पीएम मोदी की तारीफ़ कर फंसे शशि थरूर, केरल कांग्रेस ने भेजा नोटिस

राजनीति | Aug 27, 2019, 01:32 PM IST

पीएम मोदी की तारीफ़ कर फंसे शशि थरूर, केरल कांग्रेस ने भेजा नोटिस

कांग्रेस नेता शशि थरूर के योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी नेता भड़के

न्यूज़ | Jan 30, 2019, 06:20 PM IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर के योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बीजेपी नेता भड़के

बीजेपी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लताड़ा

न्यूज़ | Jan 30, 2019, 11:39 AM IST

बीजेपी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लताड़ा

कुरुक्षेत्र | 14 नवंबर, 2018 | शशि थरूर के 'चायवाला' बयान पर मचा बवाल

Nov 14, 2018, 07:53 PM IST

कुरुक्षेत्र | 14 नवंबर, 2018 | शशि थरूर के 'चायवाला' बयान पर मचा बवाल

शशि थरुर का पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने राहुल गांधी से की माफ़ी की मांग

राजनीति | Oct 29, 2018, 06:36 AM IST

शशि थरुर का पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने राहुल गांधी से की माफ़ी की मांग | एक कार्यक्रम के दौरान थरुर ने पीएम मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से कर दी जिस पर बीजेपी ने आपत्ति ज़ाहिर की |

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के मुस्लिम टोपी न पहनने पर सवाल उठाया

न्यूज़ | Aug 06, 2018, 10:44 AM IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के मुस्लिम टोपी न पहनने पर सवाल उठाया

आप की अदालत में कांग्रेस नेता शशि थरूर

आप की अदालत | Aug 05, 2018, 10:47 AM IST

आप की अदालत में कांग्रेस नेता शशि थरूर से इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा के सवाल-जवाब

आप की अदालत में भारत की विदेश नीति पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरुर

आप की अदालत | Aug 05, 2018, 06:53 PM IST

आप की अदालत में भारत की विदेश नीति पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरुर

आप की अदालत में बोले कांग्रेस नेता शशि थरुर, राजनीतिक ध्रुवीकरण देश के लिए खतरनाक

आप की अदालत | Aug 05, 2018, 07:45 PM IST

आप की अदालत में बोले कांग्रेस नेता शशि थरुर, राजनीतिक ध्रुवीकरण देश के लिए खतरनाक

आप की अदालत: ट्विटर पर अंग्रेजी के कठिन शब्दों के प्रयोगों पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरुर

आप की अदालत | Aug 05, 2018, 05:39 PM IST

आप की अदालत: ट्विटर पर अंग्रेजी के कठिन शब्दों के प्रयोगों पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरुर

आप की अदालत: सुनंदा पुष्कर की मौत मामले पर शशि थरुर ने कुछ भी कहने से इनकार किया

आप की अदालत | Aug 05, 2018, 05:27 PM IST

आप की अदालत: सुनंदा पुष्कर की मौत मामले पर शशि थरुर ने कुछ भी कहने से इनकार किया

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement