Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Shashi Tharoor
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

शशि थरूर DOB: 9 मार्च 1956

शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव और भारत सरकार के पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेशी मामलों के पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं। वे तिरुवनंतपुरम से दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं और संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 29 वर्षों तक सेवा दी। उन्हें कॉमनवेल्थ राइटर्स प्राइज़ सहित अनेक साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत के सर्वोच्च सम्मान प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया। लंदन में 1956 में एक मलयाली परिवार में जन्मे शशि थरूर की शिक्षा भारत और ब्रिटेन में हुई। उन्होंने फ्लेचर स्कूल आफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से 1978 में पीएचडी की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र करार देते हुए राबर्ट बी स्टरवर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह अंतरराष्ट्रीय मामलों पर फ्लेचर फोरम के पहले संपादक बने, उन्हें पुजेट साउंड यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डी. लिट और बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। 1988 में दावोस में विश्व आर्थिक मंच ने उन्हें भविष्य का वैश्विक नेता करार दिया। उन्हें लेखन के लिए कामनवेल्थ राइटर्स प्राइज और प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया गया। संयुक्त राष्ट्र में थरूर का करियर 1978 में जिनीवा में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त में एक स्टाफ सदस्य के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए वह 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष सहायक आयुक्त नियुक्त किए गए। 1996 में महासचिव के कार्यकारी सहायक बनाए गए और 2001 में संचार और लोक सूचना का महासचिव बनाया गया। 2003 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2006 में उन्हें भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए नामित किया लेकिन दक्षिण कोरिया के बान की मून के महासचिव बनना निश्चित होने के बाद थरूर ने अपनी उम्मीदवारी वापिस ले ली और राजनयिक के रूप में अपने करियर का अंत करने का फैसला किया। उसके बाद समय ने करवट बदली और उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। थरूर ने एक बार कहा था कि जब उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की तो उन्हें कांग्रेस, कम्युनिस्टों और बीजेपी ने संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस का चयन किया क्योंकि उन्हें इसके साथ वैचारिक रूप से सहज महसूस हुआ। शशि थरूर देश में राजनीतिक संवाद के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल सबसे पहले करने वालों में शुमार थे। लंबे समय तक ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या देश में सबसे ज्यादा थी। 2013 तक वह सबसे ज्यादा फालोअर्स वाली शख्सियत थे, जिन्हें बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीछे छोड़ा। थरूर की पहली पत्नी कैलाशनाथ काटजू की पोती तिलोत्तम मुखर्जी थी। वह अब न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में मानविकी के प्रोफेसर हैं। उनके दो बेटे, कनिष्क और ईशान हैं। बाद में थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहे एक कनाडाई राजनयिक क्रिस्टा गिल्स से विवाह किया। तलाक के बाद, थरूर ने अगस्त 2010 में केरल के पलक्कड़ जिले के इलावचेरी गांव में अपने पूर्वजों के घर में सुनन्दा पुष्कर से विवाह किया। 17 जनवरी 2014 को, सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मृत पाई गईं। शुरू में इसे आत्महत्या का मामला माना गया, लेकिन फिर धीरे धीरे हालात में ऐसे ऐसे मोड़ आए कि संदेह की सुई शशि थरूर की तरफ घूम गई।

Read more

न्यूज़

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Lok Sabha Election

'तिरुवनंतपुरम में त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है', शशि थरूर ने बताया किससे होगी सीधी टक्कर

राजनीति | Apr 10, 2024, 07:27 PM IST

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के सामने केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर हैं और माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Election 2024, Ranchi Lok Sabha Seat, Thiruvananthapuram Seat Winner

Lok Sabha Election 2024: क्या तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस फिर मारेगी बाजी? शशि थरूर हैं यहां के स्टार

राजनीति | Mar 06, 2024, 01:22 PM IST

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट की गिनती देश की वीआईपी सीटों में होती है और इसकी वजह हैं कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर जो कि लगातार 3 चुनावों से यह सीट जीतते आ रहे हैं।

Shashi Tharoor, Conbgress

शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कहा-मैं बहुत आभारी हूं

राजनीति | Feb 21, 2024, 08:23 AM IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसकी घोषणा अगस्त 2022 में हुई थी लेकिन उन्हें मंगलवार को यह सम्मान दिया गया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर

अब शशि थरूर ने बताया GDP का अर्थ, लोकसभा चुनाव के नतीजे पर बोले- पिक्चर अभी बाकी है

राष्ट्रीय | Feb 01, 2024, 08:34 PM IST

शशि थरूर ने कहा कि इस बार राम मंदिर मुद्दा बनने जा रहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि अबू धाबी मंदिर को जोड़ा जााएगा। स्पष्ट रूप से सरकारें ऐसा करने के लिए नहीं चुनी जाती हैं, सरकारें आम लोगों के जीवन में सुधार के लिए चुनी जाती हैं।

Shashi Tharoor, Jyotiraditya Scindia, Congress, BJP

सोशल मीडिया पर जारी शशि थरूर और सिंधिया की लड़ाई, कांग्रेस नेता बोले- 'जनता से माफी मांगे मंत्री जी'

राजनीति | Jan 18, 2024, 07:48 PM IST

यूपीए सरकार के दौरान एक साथ काम कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया और शशि थरूर की बुधवार को सोशल मीडिया पर जुबानी जंग हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए हैं।

Shashi Tharoor

शशि थरूर की लोकसभा चुनाव की भविष्यवाणी, "बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, लेकिन..."

राजनीति | Jan 14, 2024, 08:38 PM IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भविष्यवाणी की है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर उनके सहयोगियों का एनडीए में विश्वास कम कर दिया जाए तो भाजपा की सीटों की संख्या में कमी आ सकती है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा।

'राम मंदिर न जाने का मतलब हिंदू विरोधी होना नहीं', शशि थरूर बोले- हमारी विचारधारा CPIM से अलग

राजनीति | Dec 28, 2023, 04:37 PM IST

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। इस कार्यक्रम के लिए देशभर के प्रमुख लोगों को निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर असमंजस की स्थिति है।

shashi tharoor

शशि थरूर का चैलेंज, बोले- अगर लोकसभा चुनाव में PM मोदी भी मेरे खिलाफ लड़ें तो भी मैं ही जीतूंगा

राजनीति | Dec 26, 2023, 03:35 PM IST

2019 के लोकसभा चुनावों में शशि थरूरे ने 99,989 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि 2014 में यह अंतर 15,470 था और 2009 में उनके पहले चुनाव में यह अंतर 99,998 वोटों का था।

Shashi Tharoor, Congress

Mizoram Assembly Elections: मिजो गीत पर थिरके शशि थरूर, कहा- जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रचार अभियान

Nov 04, 2023, 11:07 PM IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर मिजो गीत पर थिरकते हुए नजर आए। उन्होंने मिजोरम में पार्टी के लिए प्र्चार करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रचार अभियान है।

Shashi Tharoor

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ वायरल तस्वीरों पर सामने आया कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान, कही ये बात

राजनीति | Oct 23, 2023, 05:52 PM IST

महुआ मोइत्रा और शशि थरूर की वायरल तस्वीरों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि वह इन ट्रोल्स को बहुत महत्व नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रोल सस्ती राजनीति का हिस्सा हैं।

mahua moitra replied

BJP ने लगाए बड़े आरोप, फिर वायरल होने लगीं तस्वीरें, महुआ मोइत्रा ने सबका दिया बेधड़क जवाब

राजनीति | Oct 16, 2023, 10:33 AM IST

तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा पर बीजेपी नेता निशिंकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महुआ ने तस्वीरों पर अपना जवाब दिया और कहा, बंगाली महिलाएं अपना जीविन जीती हैं, झूठ नहीं बोलतीं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर।

इजरायल-हमास जंग पर आया शशि थरूर का बयान, बोले- आतंकी हमले के कारण भड़की हिंसा, लेकिन....

राजनीति | Oct 11, 2023, 03:56 PM IST

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में अबतक करीब 2000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है। वहीं, अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इजरायल के हालात और पीएम मोदी के बयान पर अपना पक्ष रखा है।

Shashi Tharoor

'कुछ लोगों के मंसूबों को पूरा करने के लिए कनाडा सरकार...', ट्रूडो के बयान के बाद बोले थरूर

राजनीति | Sep 21, 2023, 04:51 PM IST

वहीं इस मसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा इस ममाले में राजनीति कर रहा है और निज्जर की हत्या को लेकर अब तक उसने भारत के साथ कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा हमने वाहन रह रहे कई आतंकियों को लेकर जानकारी साझा की है लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर

घमंडी गठबंधन वाले बयान पर शशि थरूर ने किया पलटवार, बोले- जो अहंकारी हैं, वे ही सत्ता में हैं

राष्ट्रीय | Sep 16, 2023, 08:08 AM IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष पर 'घमंड' का आरोप अनावश्यक और बेकार है। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन को जो नाम दिया है वह उन्हें रास नहीं आ रहा है।

sHASHI tHAROOR

शशि थरूर ने जमकर की G20 डिक्लेरेशन की तारीफ, पर इन दो बातों पर जाहिर की निराशा

राजनीति | Sep 11, 2023, 09:50 AM IST

जी20 सम्मेलन के पहले दिन संगठन के सभी सदस्य देशों की सहमति के बाद साझा घोषणापत्र को जारी किया गया था। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण साझा घोषणापत्र जारी होने की उम्मीद कम नजर आ रही थी।

shashi tharoor

जिन्ना ने ही 'इंडिया' नाम पर जताई थी आपत्ति... भारत विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान

राजनीति | Sep 06, 2023, 08:19 AM IST

G-20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संबोधित किए जाने को लेकर मंगलवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों ‘इंडिया’ और ‘भारत’ में से ‘इंडिया’ को बदलना चाहती है।

shashi tharoor

आखिरकार खुलती नजर आ रही शशि थरूर की किस्‍मत, बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं

राजनीति | Aug 21, 2023, 02:55 PM IST

थरूर को ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है, जिनकी पूरे केरल में पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन लोगों के बीच पकड़ है, जो कांग्रेस को वोट देना पसंद करते हैं।

Shashi Tharoor

कांग्रेस पार्टी में क्यों शामिल हुए शशि थरूर, बीजेपी कैसी राजनीति करती है? 'आप की अदालत' में बताया

राष्ट्रीय | Jun 03, 2023, 11:59 PM IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी क्यों ज्वाइन की। उन्होंने ये भी बताया कि बीजेपी किस तरह की राजनीति करती है।

Shashi Tharoor

VIDEO: शशि थरूर की जिंदगी में कोई और हीरोइन आने वाली है? बोले- 'नेवर से नेवर'

राष्ट्रीय | Jun 04, 2023, 12:05 AM IST

'आप की अदालत' में शशि थरूर ने शिरकत की अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया कि क्या उनकी जिंदगी में कोई और हीरोइन आने वाली है? इसपर थरूर ने मजेदार जवाब दिया।

Aap ki Adalat Shashi Tharoor contested the election of the party president without the consent of th

हाईकमान की मर्जी के बिना शशि थरूर ने लड़ा अध्यक्ष का चुनाव, फिर क्या बोले राहुल गांधी

राष्ट्रीय | Jun 03, 2023, 11:54 PM IST

आप की अदालत में पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने जीवन के अलग-अलग आयामों पर पूछे गए प्रश्नों का खुलकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की रोचक घटना को शेयर किया।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement