Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Sajjan Kumar
Sajjan Kumar

Sajjan Kumar

सज्जन कुमार DOB: 23 सितंबर 1945

कौन हैं सज्जन कुमार? कांग्रेस नेता है, दिल्ली में कांग्रेस की राजनीति करने का 3 दशकों से ज्यादा अनुभव है। लेकिन, कहा जाता है कि पहले कभी ये एक चाय की दुकान चलाते थे। फिर 1970 के आस-पास संजय गांधी की नजर इनपर पड़ी, राजनीतिक सफर शुरू हुआ और फिर बाहरी दिल्ली के इलाके मादीपुर से म्युनिसिपल चुनाव लड़ा और जीत गए। सज्जन कुमार की राजनीतिक तौर पर ये पहली सफलता थी। सोशल एक्टिविस्ट गुरु राधा किशन ने सज्जन कुमार को 1977 में काउंसलर पद की शपथ दिलाई। 35 साल की उम्र में 1980 में लोकसभा चुनाव जीता। इस चुनाव में सज्जन कुमार ने चौधरी ब्रह्म प्रकाश को हराया था। चौधरी ब्रह्म प्रकाश कोई ऐसे वैसे नेता नहीं थे वो दिल्ली के पहले चीफ मिनिस्टर थे। 1980 में प्रकाश को हराने के बाद कुमार ने 1991 में बीजेपी के साहब सिंह वर्मा को बाहरी दिल्ली लोकसभा से हराया। 14वीं लोकसभा में भी सज्जन कांग्रेस की ओर से बाहरी दिल्ली से सांसद चुने गए। 1984 सिंख दंगों में उनका नाम आया। इस मामले में उनपर तीन केस चले। हालांकि, एक मुकदमें में अब उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी की मौत के बाद 1 और 2 नवंबर को दिल्ली कैंट में हुई पांच सिखों की हत्या के दौरान सज्जन कुमार वहीं थे। जो लोग वहां मौजूद थे, उनका कहना था कि सज्जन कुमार ने भीड़ को उकसाया था। सज्जन कुमार पर मर्डर, डकैती, आपराधिक साजिश के आरोप थे। जिनमें 2005 में उनपर केस दर्ज हुआ। CBI ने सज्जन के खिलाफ दो चार्जशीट फ़ाइल कीं थी। ये मामला ऐसा ही चलता रहा, फिर कांग्रेस ने 2009 में सज्जन कुमार को लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

Read more

वीडियो

सज्जन कुमार अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को नोटिस

न्यूज़ | Jan 14, 2019, 11:35 AM IST

सज्जन कुमार अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को नोटिस

कमलनाथ तक कैसे पहुंची सिख दंगों की आंच?

राजनीति | Dec 17, 2018, 10:34 PM IST

कमलनाथ तक कैसे पहुंची सिख दंगों की आंच?

मौत तक सलाखों में रहेगा 1984 दंगे का 'दानव'

Dec 17, 2018, 10:24 PM IST

मौत तक सलाखों में रहेगा 1984 दंगे का 'दानव'

कुरुक्षेत्र: 1984 के कातिलों को कांग्रेस ने बचाया?

Dec 17, 2018, 07:53 PM IST

कुरुक्षेत्र: 1984 के कातिलों को कांग्रेस ने बचाया?

कांग्रेस ने सज्जन कुमार को टिकट नहीं दिया न उनके पास कोई पद है: कपिल सिब्बल

न्यूज़ | Dec 17, 2018, 12:31 PM IST

कांग्रेस ने सज्जन कुमार को टिकट नहीं दिया न उनके पास कोई पद है: कपिल सिब्बल

अरुण जेटली: वह नेता जिसे 1984 के सिख विरोधी दंगे का दोषी माना जाता है वह आज मुख्यमंत्री बनने जा रहा है

न्यूज़ | Dec 17, 2018, 06:11 PM IST

अरुण जेटली: वह नेता जिसे 1984 के सिख विरोधी दंगे का दोषी माना जाता है वह आज मुख्यमंत्री बनने जा रहा है

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगे में दोषी करार, उम्रकैद की मिली सज़ा

न्यूज़ | Dec 17, 2018, 06:13 PM IST

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगे में दोषी करार, उम्रकैद की मिली सज़ा

अजय माकन के कहने पर जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार राजघाट से वापस भेजे गये

राजनीति | Apr 09, 2018, 01:08 PM IST

राहुल गांधी के उपवास से पहले राजघाट पर विवाद, अजय माकन के कहने पर जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार वापस भेजे गये

Advertisement
Advertisement
Advertisement