Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Sachin Pilot
Sachin Pilot

Sachin Pilot

सचिन पायलट DOB: 7 सितंबर 1977

7 सितंबर 1977 को जन्मे सचिन पायलट भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे हैं। ये चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं। वे गुर्जर समुदाय से हैं। उनके पिता स्वर्गीय राजेश पायलट थे जो कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से थे। पायलट की प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में हुई। उन्होंने अपने स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस महाविद्यालय से हासिल की। इसके बाद पायलट ने अमरीका स्थित पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। भारत लौटने पर 2002 में अपने पिता के जन्मदिन 10 फरवरी को सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बड़ी किसान सभा का आयोजन भी किया गया। 13 मई 2004 को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा सीट से चुने गए जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1.2 लाख मतों से हराया। 26 साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। 2009 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया और अब 2018 में उन्होंने राजस्थान का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Read more

गैलरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement