Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Rajnath Singh
Rajnath Singh

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह

DOB: 10 जुलाई 1951

राजनाथ सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और 2019 से भारत के रक्षा मंत्री हैं। राज नाथ सिंह ने 2014 से 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 2005 से 2009 तक और फिर 2013 से 2014 तक दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वह पिछले दो कार्यकाल से लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी को 2,72,749 वोटों के अंतर से हराकर लखनऊ सीट जीती। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को 3,47,302 वोटों के अंतर से हराकर लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र बरकरार रखा। राजनाथ सिंह ने 2009 से 2014 तक गाजियाबाद संसदीय सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। राजनाथ सिंह 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और 2001 (उपचुनाव) और 2002 में हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी जीते। वह 1994 से 2001 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। इसके बाद 2002 से 2008 तक राज्यसभा सांसद रहे। सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में कृषि (2003-2004) और सड़क परिवहन और राजमार्ग (1999-2000) के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इस बार भी राजनाथ सिंह फिर से लखनऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Read more

न्यूज़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

‘डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस और सपा', पित्रौदा पर भी राजनाथ सिंह का हमला

राजनीति | Apr 25, 2024, 09:43 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। एक जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अतीत की बात हो जाएंगी। ये पार्टियां डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगी।

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024

'आप अपने बेटे को वोट न दें, लेकिन...', राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता एके एंटनी से की ये अपील

राजनीति | Apr 18, 2024, 09:45 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कंजिरापल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता एके एंटनी से कहना चाहेंगे कि वह भले ही अपने बेटे और बीजेपी उम्मीदवार अनिल एंटनी को वोट न दें लेकिन आशीर्वाद जरूर दें।

ITCM क्रूज मिसाइल

DRDO ने किया घातक ITCM क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, सेना को मिलेगी बड़ी ताकत

राष्ट्रीय | Apr 18, 2024, 09:40 PM IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी की DRDO ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। डीआरडीओ ने ITCM का सफल उड़ान परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को बधाई दी है।

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: 'राहुलयान न लॉन्च हो पाया और न ही लैंड', राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति | Apr 18, 2024, 09:43 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। पथानामथिट्टा लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी में अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर

PM मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा 'आतंकवादियों को घुसकर मारेंगे', अब अमेरिका बोला...

अमेरिका | Apr 17, 2024, 12:29 PM IST

भारत आतंकियों का सफाया करने के लिए पड़ोसी देश के अंदर घुसने से भी नहीं हिचकेगा। भारत के इस रुख पर अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस मुद्दे पर बेबाक राय रखी है।

loksabha election 2024 Rajnath Singh takes jibe at RJD in Bihar said Laalten ka yug jaa chuka hai ab

तेजस्वी और मीसा भारती पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- किसकी हिम्मत है मोदी जी को जेल में डाल सके?

Apr 14, 2024, 08:34 PM IST

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार के बांका में पहुंचे। यहां उन्होंने राजद, तेजस्वी यादव और मीसा भारती पर खूब हमला किया। उन्होंने कहा कि किसकी इतनी हिम्मत है कि मोदी जी को जेल में डाल सके।

Omar Abdullah reacted to Rajnath Singh statement said - time is more dangerous than 1975 emergency

राजनाथ सिंह के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 1975 से अधिक खतरनाक है समय

Apr 12, 2024, 08:31 PM IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सामान्य शिकायत है कि इस समय हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वो 1975 के आपातकाल से भी खराब है।

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Election, Elections 2024

'क्या होगा अगर...?', अरुणाचल प्रदेश में चीन पर जमकर भड़के राजनाथ, बोल दी चुभने वाली बात

राजनीति | Apr 09, 2024, 06:37 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चीन पर निशाना साधा और कहा कि ड्रैगन की कुछ हरकतें ऐसी हैं जिनसे दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो सकते हैं।

rajnath singh

"भाजपा जनता को जर्नादन मानती है और कांग्रेस एक परिवार को," बीकानेर में राजनाथ सिंह ने बोला हमला

Apr 08, 2024, 01:31 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बीकानेर में कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है, और वो इसलिए क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को।

Rajnath singh, Defence minister

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की धोनी से की तुलना, बताया भारतीय राजनीति का बेस्ट ‘फिनिशर’

Apr 07, 2024, 10:47 AM IST

राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि वे भारतीय राजनीति के बेस्ट 'फिनिशर' हैं।

rajnath singh

राजनाथ सिंह ने आतंकियों को दी सख्त चेतावनी-'बख्शेंगे नहीं, पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे'

राष्ट्रीय | Apr 06, 2024, 09:25 AM IST

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बड़ी बात कही।

Lok Sabha elections 2024, Lok Sabha elections, PM elections 2024

'देश की जनता मोये-मोये कर देगी', राजनाथ सिंह ने INDI अलायंस पर साधा जोरदार निशाना

Apr 03, 2024, 07:05 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि INDI अलायंस भले ही एकजुट नजर आ रहा है, लेकिन वह NDA का सामना नहीं कर सकता।

defence minister rajnath singh siachen plan Cancelled now he will celebrate holi in Leh

सियाचिन नहीं, अब लेह जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सैन्यबलों संग खेलेंगे होली, जानें क्यों रद्द हुआ दौरा

राष्ट्रीय | Mar 24, 2024, 10:26 AM IST

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सियाचिन दौरे को रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण उनके दौरे को रद्द किया गया है। बता दें कि अब सियाचिन के बजाय रक्षामंत्री लेह जाने वाले हैं, जहां वो सुरक्षाबलों संग होली खेलेंगे।

Rajnath Singh in aap ki adalat

आप की अदालत: चुनाव से पहले जान बूझ कर हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी? राजनाथ सिंह ने क्या दिया जवाब

राष्ट्रीय | Mar 23, 2024, 10:44 PM IST

'आप की अदालत' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान रजत शर्मा ने ये सवाल किया कि क्या चुनाव से पहले जान बूझ कर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया? इसपर राजनाथ सिंह ने क्या कहा, जान लीजिए।

Aap Ki Adalat, India TV, Rajat Sharma

आप की अदालत में भावुक हो गए राजनाथ सिंह, जानिए ऐसा क्या हुआ जिससे रक्षा मंत्री की आंखों में आ गए आंसू

राष्ट्रीय | Mar 23, 2024, 10:40 PM IST

अपनी मां से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखें आंसुओं से डबडबा गईं। बता दें कि राजनाथ सिंह आपातकाल के दौरान कई महीनों तक जेल में रहे थे।

Rajnath Singh aap ki adalat

क्या चीन भारत पर आक्रमण कर सकता है? आप की अदालत में राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

राष्ट्रीय | Mar 23, 2024, 10:35 PM IST

'आप की अदालत' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रजत शर्मा के भारत-चीन मुद्दे पर पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान रजत शर्मा ने ये सवाल किया कि क्या चीन भारत पर आक्रमण कर सकता है? इसपर राजनाथ सिंह ने क्या कहा, जान लीजिए।

 Aap Ki Adalat, Pakistan, India TV Aap Ki Adalat, Rajat Sharma, Rajnath Singh

पीओके का भारत में विलय करने का भारत सरकार का क्या है प्लान? राजनाथ सिंह ने आप की अदालत में बताया

राष्ट्रीय | Mar 23, 2024, 10:41 PM IST

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर अक्सर यह बात कही जाती है कि भारत जल्द ही इसे अपने में विलय कर लेगा। पीओके से जुड़े कुछ सवाल जब आप की अदालत में राजनाथ सिंह से पूछे गए तो उन्होंने इसके बेबाकी से जवाब दिए।

Aap Ki Adalat, India TV Aap Ki Adalat, Rajat Sharma, Rajnath Singh,

जब राजनाथ सिंह को गिरफ्तार करने आये पुलिस वालों को उन्होंने कराया नाश्ता, आप की अदालत में सुनाया रोचक किस्सा

राष्ट्रीय | Mar 23, 2024, 10:40 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि आपताकाल के समय देशभर से लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था। मेरी नई-नई शादी हुई थी। उस दिन मैं अपने घर पर था और अचानक से पुलिस की कई गाड़ियां मेरे घर पर आ गईं। मैं समझ गया कि अब मेरी गिरफ्तारी होने वाली है।

aap ki adalat, Rajnath singh

'आप की अदालत' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

राष्ट्रीय | Mar 23, 2024, 11:15 PM IST

Aap ki Adalat: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में सवालों का खुलकर जवाब दिया।

'आप की अदालत' में रक्षा...

'आप की अदालत' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

राष्ट्रीय | Mar 24, 2024, 12:03 AM IST

देश के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में रजत शर्मा के मेहमान हैं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर लोकसभा चुनावों के लेकर सभी सवालों को खुलकर जवाब दिया। इस एपिसोड को आप आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर देख पाएंगे।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement