Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

राहुल गांधी DOB: 19 जून 1970

राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेता हैं। राहुल गांधी का जन्‍म 19 जून 1970 को नई दिल्‍ली में हुआ था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उनके पिता और पूर्व काँग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी उनकी मां हैं। राहुल की बहन का नाम प्रियंका गांधी वढ़ेरा है। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में की और इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ने चले गये जहां उनके पिता ने भी पढ़ाई की थी। सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की। स्नातक स्तर तक की पढ़ाई कर चुकने के बाद राहुल गांधी ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया। यहां अपनी पहचान छिपाने के लिए वे एक छद्म नाम रॉल विंसी के नाम से काम करते थे। सोनिया गांधी के पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी को 16 दिसंबर 2017 को कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल ने यह पद छोड़ दिया। राहुल ने अपना राजनीतिक सफर 2004 का चुनाव लड़ने के साथ शुरू किया। वे अपनी पारिवारिक सीट उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए खड़े हुए। राहुल ने 2009 और 2014 का चुनाव भी यहीं से जीता। हालांकि 2019 में राहुल गांधी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।

Read more

न्यूज़

pm modi rahul gandhi

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात; VIDEO

राजनीति | Apr 25, 2024, 12:58 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भाषा की मर्यादा भूल गए हैं। एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने हुए वह तू-तड़ाक पर आ गए। उन्होंने कहा, ''जैसे ही मैंने देश के एक्स-रे की बात की वो नरेन्द्र मोदी कांपने लग गया।''

पीएम मोदी और राहुल...

आचार संहिता उल्लंघन मामले में बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

राजनीति | Apr 25, 2024, 02:08 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों से 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi

राहुल अमेठी और प्रियंका रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार? दूसरे चरण की वोटिंग के बाद पार्टी कर सकती है बड़ा फैसला

Apr 25, 2024, 01:37 PM IST

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर बड़ा फैसला कर कती है। सूत्रों के मुताबिक अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024

'अपने ही 2 प्रधानमंत्रियों को अपमानित किया', 5 प्वाइंट्स में राहुल पर बरसे पूर्व PM देवेगौड़ा

राजनीति | Apr 24, 2024, 06:36 PM IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने ‘संपत्ति के बंटवारे’ से जुड़े बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कहकर अपने ही 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों को अपमानित किया है।

अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे

VIDEO: अमेठी से प्रियंका गांधी के पति के चुनाव लड़ने की मांग, लगे पोस्टर- रॉबर्ट वाड्रा अब की बार

Apr 24, 2024, 12:02 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने के कयासों को हवा मिली है। अमेठी और गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय के बाहर रॉबर्ट वाड्रा को लेकर पोस्टर लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए...

दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार का शोर, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

राजनीति | Apr 24, 2024, 03:10 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

वामपंथी विधायक की विवादित टिप्पणी।

'अपना DNA टेस्ट कराएं और नाम से गांधी हटाएं राहुल', विधायक अनवर के बयान से मचा बवाल

राजनीति | Apr 23, 2024, 11:40 PM IST

कांग्रेस नेता और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद व प्रत्याशी राहुल गांधी को लेकर लेफ्ट विधायक ने विवादित बयान दिया है। विधायक ने राहुल गांधी के डीएनए पर सवाल उठा दिया है। बता दें कि केरल में 26 अप्रैल को सभी 20 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।

rahul gandhi vs pm modi

पीएम मोदी ने 'मुसलमानों' को लेकर कांग्रेस पर क्यों कसा तंज? कांग्रेस के इस ट्रैक रिकॉर्ड में ही छिपा है इसका जवाब

राजनीति | Apr 23, 2024, 04:22 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और दूसरे चरण की तैयारियां जारी हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो पर पीएम मोदी ने बड़ा हमला बोला है। पीएम ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की नजर आम लोगों की मेहनत की कमाई पर है।

Train

NDA के राज में रेल का सफर मजा नहीं सजा बन गया है, राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

राजनीति | Apr 21, 2024, 01:59 PM IST

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर रही है और सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही है। इस वजह से आम आदमी टॉयलेट में छिपकर यात्रा करने को मजबूर है।

Rahul Gandhi, Congress, lalu prasad

रांची में विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, लालू ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को कर सकते हैं संबोधित

राजनीति | Apr 21, 2024, 02:26 PM IST

रांची में इंंडिया अलायंस की रैली के जरिए विपक्षी दल एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में इस रैली में विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

Rajat Sharma Blog, Rajat Sharma Blog Latest, Rajat Sharma

Rajat Sharma's Blog | क्या राहुल गांधी ने कृष्ण का 'अपमान' किया?

राष्ट्रीय | Apr 20, 2024, 03:49 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो भगवान राम और कृष्ण हमारे आराध्य हैं, करोड़ों हिंदुओं की जिनमें आस्था है, कांग्रेस बार बार उनके अस्तित्व को नकारती है।

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

'हर तीन महीने पर विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं राहुल और प्रियंका', भीलवाड़ा में गरजे अमित शाह

Apr 20, 2024, 01:59 PM IST

Lok Sabha Elections 2024 : अमित शाह ने भीलवाड़ा की रैली में कहा- राजस्थान तीसरी बार अपनी सभी 25 लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देकर ‘हैट्रिक’ लगाने जा रहा है।

pm modi slams on rahul gandhi

जैसे अमेठी से भागे वैसे ही वायनाड छोड़कर भागेंगे शहजादे: पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राजनीति | Apr 20, 2024, 01:15 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आज राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे जैसे अमेठी से भागे थे, वैसे ही अब वायनाड छोड़कर भागेंगे।

अखिलेश-राहुल पर बरसे पीएम मोदी।

'दो शहजादों की शूटिंग लेकिन फिल्म पहले ही रिजेक्ट', अखिलेश-राहुल पर पीएम मोदी का हमला

Apr 19, 2024, 06:27 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के अमरोहा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली की है। पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस के नाता अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने अमरोहा से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को भी घेरा है।

Rahul Gandhi and Asaduddin Owaisi

कांग्रेस के वोट न कटें इसलिए असदुद्दीन ओवैसी ने नहीं उतारा उम्मीदवार, कहा- यह चुनाव संविधान बचाने के लिए

Apr 19, 2024, 10:09 AM IST

2019 लोकसभा चुनाव में सोलापुर लोकसभा सीट में बीजेपी, कांग्रेस के अलावा वंचित बहुजन अघाड़ी और AIMIM ने भी चुनाव लड़ा था। इस बार बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा।

पीएम मोदी

'लोकतंत्र में हर वोट कीमती', पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने की रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील

राजनीति | Apr 19, 2024, 07:54 AM IST

Lok Sabha elections 2024: पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: 'राहुलयान न लॉन्च हो पाया और न ही लैंड', राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति | Apr 18, 2024, 09:43 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। पथानामथिट्टा लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी में अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।

Amit Shah

'राहुल को खुद अपनी सीट बदलनी पड़ी, देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता', अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Apr 18, 2024, 01:40 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह दावा किया।

Rahul Gandhi

'आप रक्षक हैं, हम आपके भरोसे हैं और आपसे प्यार करते हैं', कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश

राजनीति | Apr 18, 2024, 12:37 PM IST

राहुल गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को खत लिखकर उनका हौसला बढ़ाया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्ता रक्षक हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन पर निर्भर है और सभी उनसे प्यार करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

स्मृति ईरानी के सामने फिर राहुल गांधी, वायनाड में वोटिंग के बाद अमेठी से करेंगे नामांकन?

Apr 17, 2024, 12:21 PM IST

यूपी में कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी तक पार्टी ने यूपी की हाई-प्रोफाइल अमेठी सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में अटकलें हैं कि राहुल गांधी यहां से 27 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement