Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

राहुल गांधी DOB: 19 जून 1970

राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेता हैं। राहुल गांधी का जन्‍म 19 जून 1970 को नई दिल्‍ली में हुआ था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उनके पिता और पूर्व काँग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी उनकी मां हैं। राहुल की बहन का नाम प्रियंका गांधी वढ़ेरा है। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में की और इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ने चले गये जहां उनके पिता ने भी पढ़ाई की थी। सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की। स्नातक स्तर तक की पढ़ाई कर चुकने के बाद राहुल गांधी ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया। यहां अपनी पहचान छिपाने के लिए वे एक छद्म नाम रॉल विंसी के नाम से काम करते थे। सोनिया गांधी के पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी को 16 दिसंबर 2017 को कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल ने यह पद छोड़ दिया। राहुल ने अपना राजनीतिक सफर 2004 का चुनाव लड़ने के साथ शुरू किया। वे अपनी पारिवारिक सीट उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए खड़े हुए। राहुल ने 2009 और 2014 का चुनाव भी यहीं से जीता। हालांकि 2019 में राहुल गांधी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement