Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Prahlad Singh Patel
Prahlad Singh Patel

Prahlad Singh Patel

प्रह्लाद सिंह पटेल DOB: 28 जून 1960

प्रह्लाद सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 28 जून 1960 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुआ था। पेशे से अधिवक्ता प्रह्लाद ने राजनीति में युवावस्था में ही एंट्री ले ली थी। 1982 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने, और 1986 से 90 तक इसके राष्ट्रीय सचिव रहे। पटेल ने पहली बार 1989 में लोकसभा के चुनावों में जीत हासिल की थी। पटेल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बतौर राज्यमंत्री भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने 1999 में मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा चुनाव जीता था। 2014 में उन्होंने दामोह से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनावों में फिर से वह दामोह से ही मैदान में उतरे और 60 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट हासिल करते हुए अपने करीबी प्रतिद्वंदी को 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी।

Read more

न्यूज़

Madhya Pradesh Election result

Elections Result: मध्य प्रदेश में क्या हुआ भाजपा के सभी सांसदों का हाल, यहां जानें हर सीट का परिणाम

Dec 04, 2023, 03:26 PM IST

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 7 सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया था। पार्टी ने चुनाव को किसी सीएम चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया था। आइए जानते हैं इन सांसदों के परिणाम।

प्रह्लाद पटेल।

'आज संसद में विधायक बनकर बैठूंगा', शीतकालीन सत्र से पहले प्रह्लाद पटेल का आया बयान

राजनीति | Dec 04, 2023, 12:45 PM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीट पर जीत का परचम लहराया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी नरसिंहपुर सीट से शानदार जीत दर्ज की है। अब उन्होंने अपनी जीत पर बयान दिया है।

कौन बनेगा मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री

कौन बनेगा मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, सामने आ रहा चौंकाने वाला नाम, क्या कह रहे एक्सपर्ट?

Dec 03, 2023, 02:36 PM IST

तीन राज्यों में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ गई है। रुझानों के मुताबिक तो मध्यप्रदेश में तो प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी फिर सत्ता में आ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि एमपी का सीएम कौन होगा? कुछ नाम चौंकाने वाले सामने आए हैं। जानिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

केंद्रीय मंत्री...

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, टक्कर से एक बाइक सवार की हुई मौत

राष्ट्रीय | Nov 07, 2023, 08:33 PM IST

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक की मौत भी हो गई है।

आदिवासियों के साथ उन्हीं के रंग में रंगे प्रहलाद पटेल

आदिवासियों के साथ उन्हीं के रंग में रंगे प्रहलाद पटेल, जमकर बजाया मंजीरा, वायरल हुआ Video

Oct 19, 2023, 02:09 PM IST

प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा विधानसभा के उम्मीदवार विवेक साहू के समर्थन में आयोजित चौपाल में भाग लेने गए थे। यहां चौपाल में आये लोग ढोल-मंजीरा बजाकर रंग ज़माने लगे तो पटेल भी इसमें पीछे नहीं रहे।

Prahlad Patel

'छिंदवाड़ा विकास का नहीं, भ्रष्टाचार का मॉडल है', इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोले प्रहलाद पटेल

Oct 15, 2023, 02:02 PM IST

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने 15 महीनों में जबरदस्त भ्रष्टाचार किया। जनता परेशान हो गई थी। वह अपने जिस छिंदवाडा मॉडल की बात करते हैं वह भ्रष्टाचार और दलाली भरा हुआ था।

Prahlad Patel

प्रहलाद पटेल को बीजेपी आलाकमान क्यों लड़ा रहा विधानसभा चुनाव? इंडिया टीवी चुनाव मंच पर उन्होंने किया खुलासा

Oct 15, 2023, 02:18 PM IST

प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस का आस्तित्व संकट में है। इन चुनावों में प्रदेश की जनता उनका सफाया कर देगी और एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी।

Prahlad Patel

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, बस से टकराई, कई लोग जख्मी

Jan 03, 2023, 10:34 PM IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी और बस में हुई टक्कर की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। पटेल खुद घायलों का हाल लेने के लिए हॉस्पिटल में मौजूद हैं।

Prahlad Patel

चिंता मत करो, केंद्र सरकार जल्द जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाएगी, जानें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने और क्या कहा

राष्ट्रीय | Jun 01, 2022, 08:45 AM IST

Population Control Bill:  पटेल ने कहा कि जब ऐसे बड़े फैसले लिए जा रहे हैं, तो बाकी भी जल्द ही आएंगे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर भी हमला बोला। 

अखिलेश यादव और राहुल...

हिंदू-हिदुत्व पर सियासत: राहुल-अखिलेश पर प्रह्लाद पटेल का पलटवार, "आक्रांताओं ने काशी को हमेशा तोड़ा, ये वही हैं"

राजनीति | Dec 13, 2021, 01:26 PM IST

राहुल गांधी ने कहा था कि देश की राजनीति में आज दो शब्दों का अंतर है। उन्होंने कहा, "इन दो शब्दों के मतलब अलग-अलग हैं। एक शब्द हिंदू और दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी, ये एक शब्द नहीं है, ये दोनों अलग है, मैं हिंदू हूं लेकिन मैं हिंदुत्ववादी नहीं हूं।''

PM के उपहारों की...

PM के उपहारों की ई-नीलामी से लोगों को राष्ट्रीय गौरव की स्मृतियां अपने पास रखने का अवसर मिला- प्रहलाद सिंह पटेल

राष्ट्रीय | Sep 30, 2021, 05:03 PM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले राष्ट्रीय गौरव से जुड़े उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी हेतु नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री...

क्या सिर्फ सजावट के लिए अरविंद केजरीवाल के पीछे रखा जाता है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा? संस्कृति मंत्री ने उठाया सवाल

May 28, 2021, 11:59 AM IST

प्रहलाद सिंह पटेल ने अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि नियमों के तहत राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल वक्ता के मंच को सजाने के लिए नहीं किया जा सकता तथा ध्वज की स्थिति सम्मानपूर्ण तथा विशिष्ट भी होनी चाहिए।

कोरोना का कहर: ताजमहल...

कोरोना का कहर: ताजमहल सहित अन्य ASI स्मारक 31 मई तक बंद

उत्तर प्रदेश | May 13, 2021, 09:09 AM IST

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल सहित अपने सभी स्मारकों को 31 मई तक बंद करने का फैसला किया है।

Political strategist Prashant Kishor failed in North Bengal

उत्तर बंगाल में फेल हुए प्रशांत किशोर, प्रहलाद सिंह पटेल साबित हुए सबसे बड़े रणनीतिकार

May 06, 2021, 05:55 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बेशक ममता को फिर से सत्ता में वापसी  कराने में कामयाबी हासिल की हो लेकिन उत्तर बंगाल में उनकी रणनीति फेल हो गई, यहाँ पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 42 विधानसभा के प्रभारी थे, जिनमें से 25 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई है।

केंद्रीय मंत्री...

दो थप्पड़ खाओगे...ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायत की तो आपा खो बैठे केंद्रीय राज्य मंत्री

Apr 23, 2021, 06:31 AM IST

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति की मां को ऑक्सीजन की जरूरत थी, जो न मिलने पर वह आपत्ति दर्ज करा रहा था। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शिकायत करने वाले व्यक्ति को कथित तौर पर धमकाया।

एएसआई के संरक्षण वाले सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद करने का निर्णय: प्रह्लाद पटेल

एएसआई के संरक्षण वाले सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद किया गया, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

राष्ट्रीय | Apr 15, 2021, 09:49 PM IST

कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का निर्णय किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को संन्यासी विद्रोह का केन्द्र रहे ऐतिहासिक देवी चौधरान

बंगाल में वंदे मातरम के रचियता बंकिमचंद्र का अपमान! केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ममता पर साधा निशाना

इलेक्‍शन न्‍यूज | Apr 01, 2021, 07:38 PM IST

प्रहलाद सिंह पटेल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे और उन पर मंदिर के विषय में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

historical monuments, opened, full security, 6 July

ऐतिहासिक स्मारक 6 जुलाई से फिर से खुलेंगे, पर्यटकों की संख्या सीमित रहेगी: संस्कृति मंत्रालय

राष्ट्रीय | Jul 02, 2020, 09:18 PM IST

6 जुलाई से सभी ऐतिहासिक स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।

Tourism in India

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार बना रही प्लान, करने जा रही ये बड़ा काम

बिज़नेस | Aug 12, 2019, 09:44 AM IST

पर्यटन मंत्रालय मध्य प्रदेश के सांची स्तूप, उत्तर प्रदेश के सारनाथ और बिहार के बोधगया जैसे स्थानों पर कम से कम तीन विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगाने की योजना बना रहा है, जहां श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement