Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Nitin Gadkari
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी DOB: 27.5.1997

27 मई 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में नितिन गडकरी केंद्र की मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री हैं, इससे पहले 16 वीं लोकसभा में भी नरेंद्र मोदी सरकार में वे सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे। सबसे कम उम्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नितिन गडकरी ने कानून की पढ़ाई की है। नितिन गडकरी अपने छात्र जीवन में आरएसएस की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। वो साल 1995 से साल 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे। इस दौरान उनके मंत्रालय ने कई बेहतरीन काम किए, जिसके लिए आज भी उनके विरोधी उनकी प्रशंसा करते हैं। साल 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार में भी अपने कार्यकाल में नितिन गडकरी ने देशभर में सड़कों का विस्तार किया। नितिन गडकरी ने साल 2014 में नागपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे, साल 2019 में भी उन्हें भाजपा ने नागपुर से ही चुनाव मैदान में उतारा।

Read more

गैलरी

Nitin gadkari

Chunav Manch 2019: जिनके सिद्धान्‍तों में कोई मेल नहीं है, वे मोदी सरकार को हराने के लिए साथ आ रहे हैं- नितिन गडकरी

गैलरी | Mar 28, 2019, 01:41 PM IST

इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव चुनाव मंच में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंंत्री नितिन गडकरी आए। जहां उन्होंने कहा- जिनके सिद्धान्तों में कोई मेल नहीं है, वे मोदी सरकार को हराने के लिए साथ आ रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली...

India TV Conclave में बोले नितिन गडकरी, दिल्ली में 2 महीने में खत्म हो जाएगी जाम की परेशानी

गैलरी | Feb 02, 2018, 01:05 PM IST

नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में रिंग रोड़ सहित सड़कों पर 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट का उदघाटन करने जा रहे हैं। परिवहन मंत्री ने इंडिया टीवी के बजट कॉनक्लेव में यह जानकारी दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement