Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Narendra Modi
Narendra Modi

Narendra Modi

नरेन्द्र मोदी DOB: 17 सितंबर 1950

नरेन्द्र मोदी स्वतन्त्र भारत के 15वें प्रधानमंत्री हैं तथा इस पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 282 सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वे 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य है। गुजरात की जनता ने उन्हें उनके काम के कारण लगातार 4 बार मुख्यमंत्री चुना। गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेंद्र मोदी विकास पुरूष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं। मोदी का जन्‍म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। वे कुल 6 भाई-बहन हैं, जिनमें से मोदी तीसरे नंबर के हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। उन्हें 'नमो' नाम से भी जाना जाता है। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द ईयर 2013 के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी की आलोचना में कोई कमी नहीं आई लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे भी हैं जिनमें आलोचक भी उनकी तारीफ़ करते हैं जैसे सार्क के द्वारा द्विपक्षीय वार्ता, WTO स्टैंड, बजट एक बड़ी उपलब्धि थी,स्वच्छ भारत अभियान,डिजिटल इंडिया जैसे कुछ मुद्दे हैं जिन पर मोदी का वर्तमान में भी अच्छा काम चल रहा हैं और जिनसे देश में सकारातमक परिवर्तन आ रहा हैं।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement