Thursday, April 18, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत DOB: 11 सितंबर 1950

मोहन मधुकर भागवत वर्तमान में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के सरसंघचालक हैं। पूर्व सरसंघचालक केएस सुदर्शन के सेवानिवृत्‍त होने बाद वे 2009 से इस पद पर हैं। वे पेशे से पशु चिकित्‍सक हैं। मोहन भागवत का जन्‍म 11 सितंबर 1950 को महाराष्‍ट्र के चंद्रपुर में हुआ था। उनके पिता मधुकरराव भागवत चन्द्रपुर क्षेत्र के प्रमुख थे जिन्होंने गुजरात के प्रान्त प्रचारक के रूप में कार्य किया था। मधुकरराव ने ही लाल कृष्ण आडवाणी का संघ से परिचय कराया था। मोहन भागवत ने चन्द्रपुर के लोकमान्य तिलक विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा और जनता कॉलेज चन्द्रपुर से बीएससी प्रथम वर्ष की शिक्षा पूर्ण की। उन्होंने पंजाबराव कृषि विद्यापीठ, अकोला से पशु चिकित्सा और पशुपालन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1975 में इंदिरा गान्धी द्वारा लगाए गए आपातकाल का विरोध करते हुए भागवत ने पशु चिकित्सा में अपना स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम अधूरा छोड़ दिया और संघ के पूर्णकालिक स्वयंसेवक बन गये।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement