Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Mamta Banerjee
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी DOB: 5 जनवरी 1955

ममता बनर्जी वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हैं। पश्चिम बंगाल में ममता के समर्थक उन्हें दीदी कहकर बुलाते हैं। ममता का जन्‍म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था। उनकी माता का नाम गायत्री तथा पिता का नाम प्रोमलेश्वर है। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया एवं जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की। ममता केंद्र में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। ममता देश की पहली महिला रेलमंत्री भी हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी केंद्र सरकार में कोयला, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री, युवा मामलों और खेल के साथ ही महिला व बाल विकास की राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं। 2011 में वे पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री बनीं। उन्‍होंने पश्‍चि‍म बंगाल में 34 वर्षों से सत्ता पर काबिज वामपंथी मोर्चे का सफाया किया था। 2012 में 'टाइम' मैगजीन ने उन्हें 'विश्व के 100 प्रभावशाली' लोगों की सूची में स्थान दिया था।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement