Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Jairam Ramesh
Jairam Ramesh

Jairam Ramesh

जयराम रमेश DOB: 9 अप्रैल 1954

जयराम रमेश एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ हैं। जयराम रमेश भारत के पर्यावरण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। वो भारतीय संसद के राज्यसभा सदस्य हैं। वरीयता क्रम में नहीं होने के बावजूद जयराम रमेश मंत्रिमंडल में बहुत तेजी से ऊपर उठे। यूपीए 1 में पहली बार मंत्री बनने के बाद वे यूपीए 2 में कैबिनेट मंत्री बने। रमेश को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर ग्रामीण विकास मंत्रालय में भेजने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था, जयराम को ज्‍यादा जिम्मेदारी दे दी गई है, जहां उनकी प्रतिभा का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। जयराम रमेश ने भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास विधेयक को राहुल की ओर से मिल रही अहमियत को समझते हुए 12 जुलाई 2011 को मंत्रालय का चार्ज संभालने के बाद रिकॉर्ड दो हफ्ते के समय में विधेयक तैयार कर दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के लिए भी आफत कर दी और राज्‍य की मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार के बारे में उनकी शिकायतों पर भी चिट्ठी लिख दी। इसके अलावा जयराम रमेश बिजनेस स्टेंडर्ड, बिजनेस टुडे, टाइम्स ऑफ़ इंडिया और इंडिया टुडे जैसे बहुचर्चित पत्र पत्रिकाओं में स्तम्भ लिखते रहे हैं।

Read more

वीडियो

फटाफट 50: देखें 14 जनवरी 2024 की टॉप 50 खबरें

न्यूज़ | Jan 14, 2024, 09:10 PM IST

मणिपुर के थौबल से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, कांग्रेस चीफ़ खरगे और राहुल ने दिखाई हरी झंडी

Congress On Gita Press: राहुल गांधी गीता प्रेस आइए..सच जान जाइए!

न्यूज़ | Jun 19, 2023, 11:37 PM IST

गीता प्रेस पर कांग्रेस फंस गई. 5 लाइन लिखकर कांग्रेस इतनी बुरी तरह से फंस गई है कि अगले 10 महीने तक इसकी भरपाई नहीं हो पाएगी. देखिए इस रिपोर्ट में

Super 100: देखिए 19 June, 2023 की 100 बड़ी खबरें

न्यूज़ | Jun 19, 2023, 10:43 PM IST

Geeta Press Gorakhpur: गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार(Gandhi Peace Award) देने पर सियासी बवाल. जयराम रमेश(Jai Ram Ramesh) ने कहा- पुरस्कार देना गोडसे को इनाम देने जैसा

Fatafat 50: देखिए 19 June 2023 की 50 बड़ी खबरें

न्यूज़ | Jun 19, 2023, 09:43 PM IST

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने पर सियासी बवाल...जयराम रमेश ने कहा- पुरस्कार देना गोडसे को इनाम देने जैसा.

Muqabla: Geeta Press में ऐसा क्या...Congress को क्यों गोडसे दिखा?

न्यूज़ | Jun 19, 2023, 09:40 PM IST

Geeta Press To get Gandhi Shanti Puraskar: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक प्रकाशन और सनातन धर्म से जुड़ी किताबें छापने वाले गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने का ऐलान हुआ.

PM Modi Mann Ki Baat: विपक्ष ने उठाया सवाल 'मोदी मन की बात' कितने लोगों तक पहुंच पाई ?

न्यूज़ | Apr 30, 2023, 08:32 PM IST

कर्नाटक जैसे राज्य के चुनावी माहौल में मोदी ने आज राजनीति से 30 मिनट का ब्रेक लिया...चुनावी रैलियों में मोदी हार्ड कोर पॉलिटकल बात करते हैं लेकिन जब वो मन की बात करते हैं तो सोशल इश्यूज पर फोकस करते हैं .

Advertisement
Advertisement
Advertisement