Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Girija Vyas
Girija Vyas

Girija Vyas

डॉ गिरिजा व्यास DOB: 8 जुलाई 1946

पूर्व केन्द्रीय मंत्री, कवयित्री, लिखिका और कांग्रेस नेता डॉ गिरिजा व्यास को राजनीति का लंबा अनुभव है। वह वर्ष 1977 से 1984 तक जिला कांग्रेस कमेटी, उदयपुर की जिलाध्यक्ष बनीं। वर्ष 1985 से 1990 तक राजस्थान विधान सभा सदस्य रही। इस दौरान 1986 से 1990 तक पर्यटन राज्य मंत्री रही। डॉ गिरिजा व्यास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं तथा वर्ष 1990 से अब तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य है। डॉ व्यास वर्ष 1991 में पहली बार लोकसभा सदस्य बनी इस दौरान वर्ष 1991 से 1993 तक सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में काम किया। उदयपुर से लोकसभा सदस्य रहीं व्यास वर्ष 1993 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं, वर्ष 1996 में ग्याहरवीं तथा वर्ष 1999 में तेरहवीं लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई। डॉ. व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही है। आप राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के अलावें लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं है। फ़िलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के केंद्रीय चुनाव समिति के साथ-साथ विचार विभाग की चेयरपर्सन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश पत्रिका की मुख्य सम्पादक है।

Read more

वीडियो

Advertisement
Advertisement
Advertisement