Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Gautam Adani
Gautam Adani

Gautam Adani

गौतम अडानी| अडानी समूह के चेयरमैन Height: 5.6 Feet DOB: 24 जून 1962 को अहमदाबाद में

गौतम अडानी भारत के कुछ ऐसे कारोबारियों में शामिल हैं जिन्‍होंने अपनी दम पर अरबपति बपने का सफर पूरा किया। वे अदानी समूह के अध्यक्ष हैं। गौतम अडानी परिवार की कुल परिसंपत्ति (10 अप्रैल 2017 के अनुसार) 11 बिलियन डॉलर की है। फोर्ब्‍स की सूची के मुताबिक वे भारत के 10वें सबसे धनी व्‍यक्ति हैं। फोर्ब्‍स के अनुसार अप्रैल 2017 तक इनकी संपत्ति 6.3 अरब डॉलर है। अडा़नी को मुख्‍यत: बंदरगाह का कारोबारी माना जाता है। अडानी समूह ने अपने गृह राज्‍य गुजरात में मुंद्रा पोर्ट की स्‍थापना की है। जो कि निजी क्षेत्र द्वारा संचालित सबसे बड़ा बंदरगाह है। गौतम अडानी की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद के सीएन विद्यालय से हुई। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी के कॉमर्स में दाखिला तो लिया, लेकिन वह पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। उन्हें पहली नौकरी महिंद्र ब्रदर्स के मुंबई ब्रांच में मिली। यहां उनका काम हीरे छांटना था। अडानी ने मुंबई के सबसे बड़े ज्वैलरी मार्केट जावेरी बाजार में डायमंड ब्रोकरेज का काम भी किया।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement