Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Digvijaysingh
Digvijaysingh

Digvijaysingh

दिग्विजय सिंह DOB: 28 फरवरी 1947

राघोगढ़ रियासत से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय सिंह को कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। वह 1993 से लेकर 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी में महासचिव की हैसियत रखने वाले दिग्विजय सूबे में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले कांग्रेसी नेता हैं। दिग्विजय ने अपने 10 साल के कार्यकाल में पूरे मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं से अच्छे संबंध स्थापित किए, और यही वजह है कि आज भी कांग्रेस पार्टी के अंदर उनका अच्छा-खासा रसूख है। अर्जुन सिंह को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले दिग्विजय ने सियासत में एक लंबा वक्त बिताया है। उनके सियासी अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस की जीत की सूरत में एक बार फिर उनको सूबे की कमान सौंपी जा सकती है। दिग्विजय का जन्म 28 फरवरी 1947 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता बलभद्र सिंह राघोगढ़ के राजा थे और बाद में वहां से विधायक भी बने। दिलचस्प बात यह है कि राघोगढ़ रियासत ग्वालियर राज्य के अंतर्गत आती थी, और आज मध्य प्रदेश की सियासत की धुरी भी ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के इर्द-गिर्द घूम रही है।

Read more

न्यूज़

दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता

'बीजेपी हिंदुओं को भड़काती है और AIMIM मुसलमानों को, दोनों मिले हुए हैं', दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप

Apr 13, 2024, 03:42 PM IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों दल एक-दूसरे के पूरक हैं और तालमेल से काम करते हैं। भाजपा हिंदुओं को भड़काती है, वहीं ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम मुसलमानों को भड़काती है

मोहन यादव, दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने 'ईदगाह जाकर मांगी दुआ' तो भड़के सीएम मोहन यादव, कहा- 'ये तो अति हो गई'

Apr 12, 2024, 02:04 PM IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि ये तो अति हो गई। भगवान राम के मंदिर का विरोध करते हैं। दूसरी तरफ दुआ करते हैं।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का भड़काऊ बयान, बोले- 'ऐसा पैक करो कि इस तरह का डीएनए दोबारा न लौटे'

Apr 08, 2024, 11:49 PM IST

रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ये 15 माह के लिए आए तो बारिश के मेंढ़क से तेज उचक रहे थे। अब ऐसी स्थिति हो रही है कि उम्मीदवार भी दस्तखत करना भूल रहा है।

lok sabha elections 2024

दिग्विजय सिंह की 'वादा निभाओ यात्रा' में अश्लील डांस, विश्वास सारंग ने शेयर किया VIDEO

Apr 08, 2024, 01:31 PM IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के द्वारा निकाली जा रही 'वादा निभाओ यात्रा' में अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने X पर पोस्ट करके कांग्रेस पर निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन को लेकर दिया था विवादित बयान

#Respectwomen: दिग्विजय सिंह ने जब लांघ दी थी सारी सीमाएं, मीनाक्षी नटराजन पर दिया था आपत्तिजनक बयान

राजनीति | Apr 04, 2024, 02:51 PM IST

अभी हाल ही में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। मगर यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी नेता ने महिला नेता को लेकर कोई विवादित बयान दिया है। आज हम आपको कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक विवादित बयान के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेशः EVM से चुनाव न हो इसके लिए दिग्विजय सिंह कर रहे ये काम, बोले सिर्फ यही रास्ता बचा है

Apr 01, 2024, 08:26 AM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज खिलचीपुर में 'वादा निभाओ पद यात्रा' करेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर नुक्कड़ सभा भी करेंगे।

congress 4th list

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

राजनीति | Mar 23, 2024, 11:44 PM IST

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ से तो वहीं वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया गया है। जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

Lok Sabha Elections 2024, PM Elections 2024, Digvijay Singh, Congress

'यह चुनाव मेरे बस का नहीं, क्योंकि मैं 75 साल का हो चुका', कार्यकर्ताओं से बोले दिग्विजय सिंह

Mar 23, 2024, 06:24 AM IST

राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। हालांकि सूत्र दावा कर रहे हैं कि अलाकमाना ने उन्हें चुनाव लड़ने को कहा है। अलाकमाना के इस आदेश को उन्होंने मान भी लिया है।

दिग्विजय सिंह और अरुण यादव

मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सूत्रों के हवाले से खबर

Mar 21, 2024, 06:18 PM IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार लगभग तय कर दिए हैं। सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह को मिली बड़ी राहत, BJP-RSS पर टिप्पणी मामले में हुए दोष मुक्त

Mar 12, 2024, 06:06 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें बीजेपी और आरएसएस पर की गई टिप्पणी के मामले में दोष मुक्त कर दिया गया है।

Himachal Pradesh political crisis digvijay singh says Action will be taken against rebels at right t

हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर दिग्विजय सिंह ने दिया बयान, कहा- सही समय पर बागियों के खिलाफ होगा एक्शन

राजनीति | Mar 02, 2024, 09:04 AM IST

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। सुक्खू सरकार पर मंडरा रहा खतरे का बादल अबतक टला नहीं है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि सही समय पर बागी विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Madhya Pradesh, Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह के फिर बिगड़े बोल, कहा- 'पहले चड्डी छाप अब पेटीकोट छाप आ गए'

Feb 22, 2024, 07:59 AM IST

वहीं ग्वालियर में एक महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी दिग्विजय सिंह चर्चा में छाए हुए हैं। यहां उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता को पागल बताते हुए अपने सुरक्षाकर्मियों से उसे बाहर निकालने को कह दिया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, दिग्विजय सिंह के खास साथी भाजपा में शामिल

Feb 07, 2024, 10:17 PM IST

बुधवार को कांग्रेस नेता सुमेर सिंह गड़ा और उनके पुत्र धनंजय सिंह ने कई समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सुमेर सिंह को दिग्विजय सिंह का काफी खास माना जाता है।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह।

आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से दिग्विजय सिंह का इनकार, कारण भी बताया

Jan 29, 2024, 10:54 AM IST

देश में कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे एक बड़ा कारण बताया है।

raju das

"दिग्विजय सिंह हमेशा राम विरोधी रहे हैं", कांग्रेस नेता के बयान पर बोले महंत राजू दास

Jan 19, 2024, 01:12 PM IST

दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर आज हनुमानगढ़ी के मंहत ने पलटवार किया है। महंत राजू दास ने पलटवार करते हुए कहा कि वह हमेशा राम विरोधी रहे हैं।

Ayodhya, Ram Mandir

'राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने का परिणाम चुनाव में दिख जाएगा', कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर बोले लक्ष्मण सिंह

Jan 12, 2024, 03:36 PM IST

वहीं राम मंदिर को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म शास्त्र के अनुसार जिस मंदिर का निर्माण अधूरा हो, वहां किसी भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती, यह अशुभ माना जाता है।

Digvijay singh

जिस मंदिर का निर्माण अधूरा हो, वहां प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती-दिग्विजय सिंह

राष्ट्रीय | Jan 12, 2024, 12:12 AM IST

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस मंदिर का निर्माण अधूरा हो वहां प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थापित धर्मगुरु ने निमंत्रण स्वीकरा नहीं किया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

दिग्विजय सिंह के भाई ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- वो बड़ा नेता नहीं, इतना हाईलाइट मत कीजिए

Dec 31, 2023, 01:53 PM IST

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, वह सिर्फ सांसद हैं, इसलिए आप उन्हें इतना बड़ा नेता मत मानिए।

सोनिया गांधी को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण।

क्या राम मंदिर के उद्घाटन में जाएंगी सोनिया गांधी? दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

राजनीति | Dec 21, 2023, 07:36 PM IST

दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया गया है तो इस पर कांग्रेस का क्या रुख होगा? अब उन्होंने इस सवाल का जवाब दे दिया है।

विपक्ष पर शिवराज का पलटवार।

कांग्रेस के EVM राग पर शिवराज का पलटवार, कहा कुछ ऐसा कि तिलमिला जाएगा विपक्ष

राजनीति | Dec 08, 2023, 07:37 PM IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर EVM पर निशाना साध रहे हैं। अब शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर तीखा जवाब दिया है।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement