Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Charan Das Mahant
Charan Das Mahant

Charan Das Mahant

चरण दास महंत DOB: 13 दिसंबर 1954

चरण दास महंत संसद में छत्‍तीसगढ़ का नेतृत्‍व करने वाले एक प्रमुख नेता हैं। 2009 के लोकसभा चुनावों में वे कोरबा संसदीय क्षेत्र से चुनकर आए थे। 15वीं लोकसभा में वे छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से चुने गए एक मात्र प्रत्‍याशी थे। मनमोहन सिंह सरकार में वे कृषि एवं खाद्य प्रसंस्‍करण राज्‍य मंत्री भी रहे। महंत ने अपना पहला चुनाव कोरबा सीट से ही 1998 में जीता। इसके बाद वे 1999 में भी इसी सीट से जीतकर दिल्‍ली पहुंचे थे। महंत का जन्‍म 13 दिसंबर 1954 को छत्‍तीगसढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सारागांव में हुआ था। उन्‍होंने एमएससी, एमए, एलएलबी और पीएचडी की उपाधि हासिल की है।

Read more

न्यूज़

Video: 'चक दे फट्टे...' पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांगड़ा देख आप भी यही कहेंगे

Video: 'चक दे फट्टे...' पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांगड़ा देख आप भी यही कहेंगे

राष्ट्रीय | Sep 23, 2021, 03:54 PM IST

पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भांगड़ा देख खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, कपूरथला में एक कार्यक्रम के दौरान भांगड़ा के दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने आपको रोक नहीं पाए और स्टेज पर नाचने के लिए पहुंच गए।

Charan Das Mahant 

छत्तीसगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

राष्ट्रीय | Jan 04, 2019, 02:40 PM IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

Team Rahul

राहुल के तीसरेे 'सूबेदार' का हुआ ऐलान, भूपेश बघेल होंगे छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍यमंत्री

न्‍यूज | Dec 16, 2018, 03:13 PM IST

शनिवार को दिल्ली में राहुल के घर दिन भर चली माथापच्ची के बाद माना जा रहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पद के सभी चारों प्रत्याशी दिल्ली में ही थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement