Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल DOB: 23 अगस्‍त 1961

भूपेश बघेल छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। बघेल 2014 छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष भी हैं। मौजूदा विधानसभा में वे दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा से विधायक हैं। भूपेश बघेल का जन्‍म 23 अगस्‍त 1961 को तत्‍कालीन मध्‍य प्रदेश के दुर्ग जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल और माता का नाम बिंदेश्‍वरी बघेल है। भूपेश बघेल ने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में अपने राजनीतिक गुरू चंदूलाल चंद्राकर के संरक्षण में की थी। उन्‍होंने 1985 में कांग्रेस की सदस्‍यता ली। वे 1994-95 में मध्‍य प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष रहे। वे 1993 और 1998 में पाटन विधानसभा से चुनाव जीतकर मध्‍य प्रदेश विधानसभा में गए। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद वे 2003 और 2013 में इसी विधानसभा सीट से चुनकर आए। उन्‍होंने 2004 में दुर्ग से और 2009 में रायपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। बघेल को दिसंबर 1998 में दिग्‍विजय केबिनेट में राज्‍य मंत्री का पद मिला। इसके बाद 1999 में उन्‍हें परिवहन मंत्री बना दिया गया। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद उन्‍हें राज्‍य का पहला राजस्‍व मंत्री बनाया गया।

Read more

गैलरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement