Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल DOB: 23 अगस्‍त 1961

भूपेश बघेल छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। बघेल 2014 छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष भी हैं। मौजूदा विधानसभा में वे दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा से विधायक हैं। भूपेश बघेल का जन्‍म 23 अगस्‍त 1961 को तत्‍कालीन मध्‍य प्रदेश के दुर्ग जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल और माता का नाम बिंदेश्‍वरी बघेल है। भूपेश बघेल ने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में अपने राजनीतिक गुरू चंदूलाल चंद्राकर के संरक्षण में की थी। उन्‍होंने 1985 में कांग्रेस की सदस्‍यता ली। वे 1994-95 में मध्‍य प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष रहे। वे 1993 और 1998 में पाटन विधानसभा से चुनाव जीतकर मध्‍य प्रदेश विधानसभा में गए। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद वे 2003 और 2013 में इसी विधानसभा सीट से चुनकर आए। उन्‍होंने 2004 में दुर्ग से और 2009 में रायपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। बघेल को दिसंबर 1998 में दिग्‍विजय केबिनेट में राज्‍य मंत्री का पद मिला। इसके बाद 1999 में उन्‍हें परिवहन मंत्री बना दिया गया। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद उन्‍हें राज्‍य का पहला राजस्‍व मंत्री बनाया गया।

Read more

न्यूज़

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल हार सकते हैं चुनाव, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर किसे मिल रही जीत, यहां जानें

Apr 16, 2024, 03:12 PM IST

इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतती दिख रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव हार सकते हैं।

महादेव एप मामले पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार।

महादेव ऐप मामले पर भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- पूरे देश में हो रहा ये काम

Apr 15, 2024, 08:27 PM IST

महादेव ऐप से जुड़ा सवाल पूछने पर भूपेश बघेल भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में चल रहा है। इस आधार पर बताएं कि किसने कितने पैसे लिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

'भूपेश बघेल अगर निर्दोष हैं तो उन्हें जांच से डरना नहीं चाहिए', EOW की FIR पर बोले सीएम विष्णुदेव साय

Mar 22, 2024, 06:27 AM IST

साय सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने 100 दिन पूरे कर लिए। साय ने पिछले तीन महीनों में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और शुरू की गई योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

Rajnandgaon seat

राजनंदगांव लोकसभा चुनाव: 'मुख्यमंत्रियों' वाली सीट पर क्या इस बार जीतेंगे पूर्व सीएम बघेल?

राजनीति | Apr 16, 2024, 02:34 PM IST

Hot seats in Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की दावेवारी के बाद राजनंदगांव लोकसभा सीट इस बार राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट हो गई है। वहीं बीजेपी ने वर्तमान सांसद संतोष पांडेय को फिर से टिकट दिया है।

Bhupes Baghel

लोकसभा चुनावों से पहले बढ़ी भूपेश बघेल की मुश्किलें, महादेव सट्टा एप मामले में FIR दर्ज

Mar 17, 2024, 03:44 PM IST

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने ईडी के प्रतिवेदन पर महादेव बुक सट्टा एप के प्रमोटर्स सहित कारोबारियों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपनी प्राथमिकी में साजिश, जालसाजी और भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रत्याशियों के नामों को लेकर हुई चर्चा।

भूपेश बघेल लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव! रायपुर में हुई बैठक में इन नामों पर भी हुई चर्चा

Jan 28, 2024, 10:52 AM IST

रायपुर में कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। इस चर्चा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भी प्रस्ताव रखे गए। इसमें भूपेल बघेल सहित कई पुराने चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है।

Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, इस राज्य का पर्यवेक्षक बनाया

राजनीति | Jan 27, 2024, 12:56 PM IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने अहम जिम्मेदारी दी है और बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री साय को छोटी सोच वाला नेता बताया, जानिए और क्या कहा

Jan 26, 2024, 07:40 PM IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार ने जमकर निशाना साधा। एसीबी में ईडी की एफआईआर पर भूपेश बघेल ने कहा कि तीन साल से ईडी और इनकम टैक्स की जांच कर रही है।

पिता के निधन के बाद पूर्व CM बघेल ने किया भावुक पोस्ट।

पिता के निधन के बाद पूर्व CM बघेल ने किया भावुक पोस्ट, बताया कब होगा अंतिम संस्कार

Jan 08, 2024, 09:53 AM IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता के निधन के बाद एक्स पर भावुक पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार कब किया जाएगा।

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन।

पूर्व CM भूपेश बघेल पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

Jan 08, 2024, 08:54 AM IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता ने आज सुबह 6 बजे आखिरी सांस ली। भूपेश बघेल के पिता का 89 साल की उम्र में निधन हुआ है। वह 3 महीनों से रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

Chhattisgarh, Mahadev Betting App, Bhupesh Baghel

'ईडी मारपीट और धमकाकर गवाहों से मेरा नाम लेने को कह रही', महादेव बेटिंग एप मामले में बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Jan 06, 2024, 04:44 PM IST

भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव एप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का ही रह गया है।

Bhupesh Baghel name comes up again in Mahadev betting app case the accused gave this statement in th

महादेव बेटिंग ऐप मामले में फिर आया भूपेश बघेल का नाम, चार्जशीट में आरोपी ने दिया ये बयान

Jan 06, 2024, 06:25 AM IST

महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट फाइल कर दी है। इस चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। दरअसल ईडी की पूछताछ में महादेव बेटिंग ऐप के एक आरोपी ने बघेल का नाम लिया है।

कांग्रेस ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाई 'नेशनल अलायंस कमेटी', गहलोत-भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनीति | Dec 19, 2023, 03:39 PM IST

विपक्षी दलों का गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले आज दिल्ली में चौथी बैठक करने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस ने 'नेशनल अलायंस कमेटी' का गठन किया है जिसमें गहलोत-भूपेश को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

pm modi bhupesh baghel

'क्या बघेल जी...', शपथ समारोह में PM मोदी ने मिलाया सिर्फ पूर्व सीएम भूपेश से हाथ, माइक में कैद हुई आवाज

Dec 13, 2023, 09:06 PM IST

छत्तीसगढ़ के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की सबसे अच्छी तस्वीर यह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली कतार में किनारे पर बैठे थे तो वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव पिछली पंक्ति में बैठे नजर आए। यह तस्वीर सियासी तौर पर सुखद संदेश देने वाली है और छत्तीसगढ़ की राजनीति में आपसी समन्वय का खुलासा भी कर रही है।

bhupesh baghel

"बघेल ने 5 साल मंत्रियों को अधिकार नहीं दिए," छत्तीसगढ़ में हार के बाद खुलकर सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह

Dec 09, 2023, 06:58 AM IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। इस करारी शिकस्त के बाद अब पार्टी की अंतर्कलह बाहर आ रही है। पूर्व मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल ने बघेल पर आरोप लगाए हैं कि पांच साल उन्होंने मंत्रियों को अधिकार ही नहीं दिए थे।

congress leaders

छत्तीसगढ़: जातिगत जनगणना पर जोर के बीच कांग्रेस के सभी 8 ब्राह्मण उम्मीदवार चुनाव हारे

Dec 08, 2023, 07:08 PM IST

कांग्रेस ने इस बार आठ ब्रह्मणों समेत उच्च जाति के 15 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। उच्च जाति वर्ग के केवल दो कांग्रेस उम्मीदवार- राघवेंद्र सिंह और अटल श्रीवास्तव चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम की समीक्षा। (सांकेतिक फोटो)

नहीं पच रही छत्तीसगढ़ में हार, भूपेश बघेल और टीएस देव की दिल्ली में पेशी, राहुल-खरगे मौजूद

राजनीति | Dec 08, 2023, 06:10 PM IST

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए झटका साबित हुए हैं। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस पार्टी की हालत खराब हो गई और भाजपा को बहुमत मिला। अब छत्तीसगढ़ चुनाव पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक हो रही है।

Chhattisgarh Election Result

Chhattisgarh Election Result: भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हार पर दिया पहला बयान

Dec 04, 2023, 06:46 AM IST

छत्तीसगढ़ में बीते महीने 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस वोटिंग के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हैं।

bhupesh baghel win

Patan, Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: पाटन सीट पर जीते भूपेश बघेल, भतीजे विजय बघेल को हराया

Dec 03, 2023, 08:04 PM IST

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज हो रही है। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल ने जीत दर्ज की है।

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी।

छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आने से पहले बघेल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कर डाली ये बड़ी मांग

राजनीति | Dec 02, 2023, 12:52 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर महादेव ऐप पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर चिट्ठी में विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही पीएम मोदी से यह अपील भी की है महादेव ऐप को सभी प्लेटफार्मों पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। 0

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement