Saturday, April 27, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

अशोक गहलोत

DOB: 3 मई 1951

अशोक गहलोत का जन्‍म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्‍थान में हुआ। स्‍व॰ श्री लक्ष्‍मण सिंह गहलोत के घर जन्‍मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्‍बर, 1977 को श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं। गहलोत को जादू तथा घूमना-फिरना पसन्‍द हैं। विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे गहलोत 7वीं लोकसभा (1980-84) के लिए वर्ष 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्‍होंने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का 8वीं लोकसभा (1984-1989), 10वीं लोकसभा (1991-96), 11वीं लोकसभा (1996-98) तथा 12वीं लोकसभा (1998-1999) में प्रतिनिधित्‍व किया। सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद गहलोत फरवरी, 1999 में 11वीं राजस्‍थान विधानसभा के सदस्‍य बने। गहलोत पुन: इसी विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए तथा 13वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से ही पुन: निर्वाचित हुए। गहलोत को अब तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Read more

न्यूज़

अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप।

अशोक गहलोत के तत्कालीन ओएसडी का खुलासा, पूर्व सीएम को थी पेपर लीक की जानकारी

Apr 24, 2024, 11:54 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 के सीजन में राजस्थान में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। ओएसडी ने ये भी कहा है कि गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सचिन पायलट की छवि खराब करना चाहते थे।

Ashok gehlot

जालौर में बोले अशोक गहलोत- इस बार मोदी जी जीत गए तो आगे से चुनाव होने भी बंद हो जाएंगे

Mar 23, 2024, 10:43 PM IST

राजस्थान के जालौर में आज अशोक गहलोत ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस बार मोदी जी जीत गए तो दोबारा चुनाव भी नहीं होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

'लोकतंत्र की हत्या हो रही है..', बीजेपी पर भड़के अशोक गहलोत, जानें और क्या कहा

Mar 22, 2024, 05:51 PM IST

डोटासरा ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में जब से मोदी जी आए उसके बाद में एक से एक प्रहार लोकतंत्र पर किये जा रहे हैं। दूसरी विपक्षी पार्टियों पर किये जे रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।’

vaibhav gehlot ashok gehlot

वैभव गहलोत चुनाव लड़ेंगे राजस्थान से और वोट मांग रहे तमिलनाडु में, कैसे मिलेगा फायदा?

Mar 20, 2024, 10:06 AM IST

वैभव गहलोत अपने पिता के साथ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के साथ ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे थे। अब लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब वैभव गहलोत को पार्टी ने जालोर-सिरोही से प्रत्याशी बनाया है तो वह दक्षिण भारत में क्या कर रहे हैं।

madhya pradesh politics

राजस्थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका, गहलोत के 'हनुमान' पायलट के 'पप्पूराम' चले गए भाजपा में

Mar 19, 2024, 05:52 PM IST

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसमें अशोक गहलोत के करीबी हनुमान सिंह खांगटा और सचिन पायलट के खास पप्पूराम डारा ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

Rajasthan, Congress, Ashok Gehlot

'कुछ लोग मुश्किल वक्त में पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं', कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर बोले गहलोत

Mar 18, 2024, 06:49 PM IST

राजस्थान के कई कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक गहलोत बोले कि कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं। ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है।

bhajan lal sharma ashok gehlot

शपथ ग्रहण के 3 महीने बाद खाली हुआ CM बंगला, दूसरे घर में शिफ्ट हुए अशोक गहलोत

Mar 01, 2024, 03:51 PM IST

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ओटीएस (ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल) में अस्थायी आवास में रह रहे हैं, क्योंकि सीएम का आधिकारिक आवास गहलोत द्वारा खाली नहीं किया गया था। सीएमओ अधिकारियों ने पुष्टि की कि शर्मा होली के बाद बंगले में आएंगे।

वैभव गहलोत ने RCA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा।

वैभव गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Feb 26, 2024, 04:59 PM IST

राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत इस्तीफा देते हुए बीजेपी की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि वैभव गहलोत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं।

अशोक गहलोत

भारत रत्न को लेकर अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले-"नियम को तोड़कर सम्मान की गरिमा..."

राजनीति | Feb 11, 2024, 05:09 PM IST

भारत रत्न को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। आज अशोक गहलोत ने भी इस सम्मान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कहा कि ये सम्मान सिर्फ चुनावी लाभ के लिए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हुआ कोरोना।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हुआ कोरोना, खुद दी जानकारी; लोगों से की ये अपील

Feb 02, 2024, 11:40 PM IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट करके अपने प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, उन्होंने एक पोस्ट करके खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।

Rajasthan, Congress, Ashok Gehlot

राजस्थान की जनता अब और भी ज्यादा गुस्से में है, बीजेपी ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई- अशोक गहलोत

Jan 17, 2024, 11:56 PM IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,‘‘दुष्कर्म, महिलाओं पर अत्याचार, हत्या की घटनाएं डेढ़ महीने में कितनी हुई हैं, आप गिनती कर लीजिए। ये भाजपा वाले राजस्थान में किस मुंह से हमें बदनाम कर रहे थे?’’

Rajasthan, Karanpur Assembly Seat Election Result, Rupinder Singh Kunnar, Surendrapal Singh TT

चुनाव जीतने से पहले ही बना दिए गए मंत्री, लेकिन आज मुंह की खानी पड़ी; सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के पास अब क्या विकल्प?

Jan 08, 2024, 06:25 PM IST

करणपुर विधानसभा सीट की जनता ने अपना समर्थन कांग्रेस के उम्मीदवार को दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए सुरेंद्रपाल सिंह को सिरे से नकार दिया है। आइए अब जानते हैं कि अब सुरेंद्र सिंह टीटी के पास क्या-क्या विकल्प हैं?

पीएम मोदी और सीएम...

भजनलाल ने पलटा गहलोत का एक और फैसला, PM मोदी के सामने बदल दिया 'इंदिरा रसोई योजना' का नाम

Jan 06, 2024, 07:25 AM IST

अन्नपूर्णा योजना के नाम से यह स्कीम वसुंधरा राजे के शासनकाल में शुरू की गई थी। फिर गहलोत सरकार ने वसुंधरा सरकार के 5 रुपये में नाश्ता और 8 रुपये में खाना खिलाने वाली अन्नपूर्णा योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई कर दिया था।

CM भजन लाल ने लिया चौंकाने वाला फैसला।

राजस्थान: CM भजन लाल का चौंकाने वाला फैसला, गहलोत सरकार की इस योजना को किया बंद

Dec 26, 2023, 06:24 AM IST

राजस्थान सरकार ने एक अहम घोषणा करते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना को बंद कर दिया है। बता दें कि इस योजना का नाम राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम है।

धारीवाल पर भड़के बाल मुकुंद आचार्य।

'भजन मंडली' वाले तंज पर भड़के बाल मुकुंद आचार्य, बोले- धारीवाल की बुढ़ापे में मति भ्रष्ट हो गई है

Dec 20, 2023, 06:45 PM IST

राजस्थान में विधानसभा सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत लगभग सभी कांग्रेसी विधायक काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे थे। ये कदम संसद से विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के खिलाफ उठाया गया था।

कांग्रेस ने बनाई नेशनल अलायंस कमेटी।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाई 'नेशनल अलायंस कमेटी', गहलोत-भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनीति | Dec 19, 2023, 03:39 PM IST

विपक्षी दलों का गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले आज दिल्ली में चौथी बैठक करने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस ने 'नेशनल अलायंस कमेटी' का गठन किया है जिसमें गहलोत-भूपेश को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत दिखे एक साथ

सियासी दुश्मन अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत एक साथ हंसते-मुस्कुराते दिखे, तस्वीर की हो रही चर्चा

Dec 16, 2023, 08:44 AM IST

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भजन लाल शर्मा ने शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली है। इस कार्यक्रम के दौरान कई रोचक घटनाएं देखने को मिलीं।

ashok gehlot

भजनलाल शर्मा को CM बनाए जाने पर क्या बोले अशोक गहलोत?

Dec 12, 2023, 08:27 PM IST

भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं। भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। गहलोत ने भजनलाल शर्मा को भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है।

सीपी जोशी और अशोक गहलोत

अशोक गहलोत पर सीपी जोशी का पलटवार, कहा- 2018 में सरकार बनने में लगे थे 16 दिन

Dec 10, 2023, 09:49 AM IST

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस ने इतने समय तक सीएम नहीं चुना होता, तो वे बहुत चिल्लाते। इस पर सीपी जोशी ने कहा कि हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और विधायक दल की बैठक जल्द ही होगी।

Rajasthan News, Rajasthan Elections, Rajasthan Congress News

राजस्थान को लेकर कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक, लोकसभा चुनावों के लिए किया यह बड़ा फैसला

Dec 09, 2023, 04:20 PM IST

राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक समीक्षा बैठक की जिसमें एकजुट होकर अगले लोकसभा चुनावों में उतरने की बात हुई है।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement