Saturday, April 27, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Amit Shah
Amit Shah

Amit Shah

अमित शाह

DOB: 22 अक्टूबर 1964

अमित शाह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और 2019 से केंद्रीय गृह मंत्री हैं। वह 2021 से केंद्रीय सहकारिता मंत्री के रूप में भी काम कर रहे हैं। शाह 2014-2020 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वह 2019 से गुजरात के गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ सीजे चावड़ा को 5,57,014 वोटों के अंतर से हराकर गांधीनगर सीट जीती। वह 2002 से 2012 तक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में गुजरात में गृह, कानून और न्याय, जेल, सीमा सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, उत्पाद शुल्क, होम गार्ड, परिवहन, निषेध, ग्राम रक्षक दल, पुलिस आवास, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्री थे। शाह ने 1997 (उपचुनाव), 1998, 2002 और 2007 में गुजरात में सरखेज विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने 2012 से 2017 तक नारणपुरा विधानसभा सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। शाह ने 2017 से 2019 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी काम किया। अमित शाह एक बार फिर से गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Read more

न्यूज़

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024

‘क्या देश को 'शरिया' के आधार पर चलना चाहिए?’, कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

राजनीति | Apr 26, 2024, 10:30 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया उन्हें देश पर शासन करने का कोई हक नहीं है।

Loksabha election 2024 Amit Shah came to campaign in Chhattisgarh said Congress nurtured Naxalites

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने नक्सलियों का किया पालन-पोषण

Apr 26, 2024, 09:28 PM IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नक्सलवादियों का पालन-पोषण किया, लेकिन हमारी सरकार ने उसे खत्म करने का काम किया।

दिग्विजय सिंह पर अमित शाह का हमला।

'आशिक का जनाज़ा है, जरा धूम से निकले', दिग्विजय सिंह के गढ़ में अमित शाह का कटाक्ष

Apr 26, 2024, 11:33 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रैली करते हुए दिग्विजय सिंह पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। अमित शाह ने लोगों से दिग्विजय को भव्य विदाई देने की अपील की है।

Amit shah

'वाम दल और कांग्रेस दोनों चुनावों में पीएफआई का समर्थन ले रहे हैं', केरल में गरजे अमित शाह

राजनीति | Apr 24, 2024, 03:07 PM IST

Lok Sabha elections 2024: बीजेपी के सीनियर नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में कांग्रेस और सत्तारूढ़ वाम दल पर आरोप लगाया कि दोनों दल राज्य में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) का समर्थन ले रहे हैं।

amit shah

'ममता बनर्जी CAA को छूने की हिम्मत नहीं कर सकतीं', बंगाल में अमित शाह ने ललकारा

राजनीति | Apr 24, 2024, 08:28 AM IST

ममता बनर्जी के CAA को रद्द करने दावे को लेकर अमित शाह ने तगड़ा पलटवार किया है। केंद्र सरकार ने पिछले महीने सीएए लागू किया था।यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले बिना दस्तावेजों के भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को तेजी से नागरिकता प्रदान करने के लिए बनाया गया था।

अमित शाह ने नक्सलियों को दी चेतावनी।

अमित शाह ने नक्सलियों को दी खुली चेतावनी, बोले- 'सरेंडर करें, नहीं तो...'

Apr 22, 2024, 04:12 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो लड़ाई का परिणाम तय है।

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024

'...तो अगले 5 साल महत्वपूर्ण हैं', जानें नामांकन करने पहुंचे अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा

Apr 19, 2024, 07:27 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया और कहा कि इस आम चुनाव का मतलब प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार सत्ता में लाना है।

अमित शाह

अमित शाह ने गुजरात की गांधी नगर सीट से भरा नामांकन, बोले- 'ये मेरे लिए फक्र की बात कि..'

राष्ट्रीय | Apr 19, 2024, 01:44 PM IST

आज गुजरात के गांधीनगर सीट से गृह मंत्री अमित शाह ने अपना नामांकन भर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यहां तीसरे चरण में चुनाव होने हैं।

Amit Shah

'राहुल को खुद अपनी सीट बदलनी पड़ी, देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता', अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Apr 18, 2024, 01:40 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह दावा किया।

अमित शाह का रोड शो

अहमदाबाद के साणंद में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़

Apr 18, 2024, 02:46 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रोड शो में पहुंचे हैं।

Kanniyakumari, Kanniyakumari Amit Shah, Kanniyakumari Road Show

अमित शाह के कन्याकुमारी रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, फूलों की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत

राजनीति | Apr 13, 2024, 07:56 PM IST

कन्याकुमारी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने रास्ते में फूलों की पंखुड़ियों और 'भारत माता की जय' के नारे के साथ बीजेपी के सीनियर नेता का स्वागत किया।

Sonal Patel

"अमित शाह के खिलाफ चुनाव लड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं," गांधीनगर से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल

Apr 13, 2024, 04:46 PM IST

कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सोनल पटेल को अमित शाह के खिलाफ मैदान में उतारा है। शाह के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर सोनल ने कहा कि इस सीट से अमित शाह के खिलाफ चुनाव लड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।

पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी

नोएडा में आज अमित शाह की रैली, इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, जनसभा में आने वाले इन मार्गों को फॉलो करें

Apr 13, 2024, 08:48 AM IST

डीसीपी ने बताया कि गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। गृह मंत्री शाह नोएडा लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Amit shah

महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह ने उद्धव की सेना, एनसीपी और कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें क्या क्या कहा

Apr 12, 2024, 06:57 AM IST

Lok Sabha Elections 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र की रैली में शिवसेना (UBT), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस पर जमकर बरसे।

Lok Sabha Elections 2024, Lok Sabha Elections, Elections 2024

अमित शाह का बयान बना वजह! वायनाड में राहुल गांधी के रोडशो में नहीं दिखे कांग्रेस के झंडे

राजनीति | Apr 03, 2024, 10:41 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया जिसमें UDF कार्यकर्ता कांग्रेस नेता की तस्वीरें, गुब्बारे और पार्टी के चुनाव चिह्न ‘हाथ’ की तख्तियां थामे हुए थे।

Amit Shah and Rajnath Singh reached LK Advani residence Bharat Ratna will be given today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को दिया भारत रत्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे मौजूद

राष्ट्रीय | Mar 31, 2024, 12:16 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न दिया गया। बता दें कि इस साल भारत रत्न के लिए 2023 में एमएस स्वामीनाथन, लाल कृष्ण आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के नाम का चयन किया गया है।

navneet rana

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं सांसद नवनीत रवि राणा, विधायक रवि राणा भी रहे साथ

Mar 29, 2024, 08:27 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली निवास पर सांसद नवनीत रवि राणा और विधायक रवि राणा ने आज मुलाकात की है। नवनीत ने इस दौरान अमित शाह का आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा।

जम्मू-कश्मीर से सेना वापस बुलाने की योजना, अफस्पा हटाने पर भी विचार, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

राष्ट्रीय | Mar 27, 2024, 12:39 PM IST

सरकार जम्मू-कश्मीर में लागू सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम यानी की अफस्पा/AFSPA को हटाने पर विचार कर रही है। शाह ने इंटरव्यू के दौरान दावा करते हुए कहा है कि सितंबर महीने से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव आयोजित होंगे।

lok sabha elections 2024, Gandhi Nagar

गांधीनगर सीट पर फिर खिलेगा 'कमल'? अमित शाह को टक्कर देंगी सोनल पटेल, जानें सियासी समीकरण

Apr 16, 2024, 03:20 PM IST

Hot seats in Lok Sabha Elections 2024: गांधीनगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ताल ठोंक रहे हैं जबकि कांग्रेस ने सोनल पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव 2024

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे असदुद्दीन ओवैसी, गुजरात की दो सीटों पर दांव

Mar 26, 2024, 09:07 AM IST

AIMIM ने सोमवार को बताया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के भरूच और गांधीनगर से चुनाव लड़ेगी। बता दें कि गांधीनगर सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement