Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Ajit Jogi
Ajit Jogi

Ajit Jogi

अजीत जोगी

DOB: 29 अप्रैल 1946

अजीत प्रमोद कुमार जोगी कांग्रेस के प्रमुख नेता रह चुके हैं। जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अजीत जोगी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। बिलासपुर के पेंड्रा में जन्में अजीत जोगी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पहले भारतीय पुलिस सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक की नौकरी की। बाद में वे मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आये। वे विधायक और सांसद भी रहे। बाद में 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ बना तो राज्य का पहला मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बनाया गया। अजीत जोगी का जन्‍म 29 अप्रैल 1946 को तत्‍कालीन ब्रिटिश भारत के मध्‍य प्रांत के बिलासपुर में हुआ था। अजीत जोगी ने भोपाल के मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्‍नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहां उन्‍होंने 1968 में गोल्‍ड मैडल प्राप्‍त किया। उन्‍होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर में कुछ दिनों अध्‍यापन का कार्य किया। इसके बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा और उसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ। अजीत जोगी 1986 से 1998 के बीच दो बार राज्‍य सभा के सांसद चुने गए।1998 में वे रायगढ़ से सांसद चुने गए। 1998 से 2000 के बीच वे कांग्रेस के प्रवक्‍ता भी रहे। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद वे 2000 से 2003 के बीच राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री रहे। 2004 से 2008 के बीच वे 14वीं लोकसभा के सांसद रहे। 2008 में वे मरवाही विधानसभा सीट से चुन कर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठन किया है। इस बार वे बहुजन समाज पार्टी के साथ मिल कर राज्‍य में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Read more

वीडियो

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में निधन

न्यूज़ | May 29, 2020, 04:13 PM IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की घोषणा उनके बेटे अमित जोगी ने ट्विटर पर की |

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बिलासपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया

न्यूज़ | Sep 03, 2019, 11:44 AM IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बिलासपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया | उन पर चुनाव आयोग को गलत जानकारी देने का आरोप है |

Advertisement
Advertisement
Advertisement