Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. टाटा ट्रस्‍ट और ब्रिक ईगल फाउंडेशन ने किया गठजोड़, मुंबई के नजदीक लाएंगे अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्‍ट

टाटा ट्रस्‍ट और ब्रिक ईगल फाउंडेशन ने किया गठजोड़, मुंबई के नजदीक लाएंगे अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्‍ट

टाटा ट्रस्‍ट और ब्रिक ईगल फाउंडेशन ने मुंबई के बाहरी इलाके कारजाट में पायलट आधार पर सस्ती आवासीय परियोजना के डिजाइन के लिए गठजोड़ किया है।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Published on: April 15, 2017 15:10 IST
टाटा ट्रस्‍ट और ब्रिक ईगल फाउंडेशन ने किया गठजोड़, मुंबई के नजदीक लाएंगे अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्‍ट- India TV Paisa
टाटा ट्रस्‍ट और ब्रिक ईगल फाउंडेशन ने किया गठजोड़, मुंबई के नजदीक लाएंगे अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्‍ट

नई दिल्‍ली। टाटा ट्रस्ट और ब्रिक ईगल फाउंडेशन ने मुंबई के बाहरी इलाके कारजाट में पायलट आधार पर सस्ती आवासीय परियोजना के डिजाइन के लिए गठजोड़ किया है।

टाटा ट्रस्‍ट शहरी गरीबी उन्‍मूलन और आजीविका विभाग की प्रमुख शिखा श्रीवास्‍तव ने कहा कि यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्‍न आय वर्ग के लोगों की आवासीय जरूरतों को समझने के लिए एक महत्‍वपूर्ण परिप्रेक्ष्‍य उपलब्‍ध कराएगा।

ब्रिक ईगल फाउंडेशन की संस्‍थापक कीर्ति तीमानगौदार ने कहा कि टाटा ट्रस्‍ट के साथ हमारा जुड़ाव एक साल पहले शुरू हुआ था। टाटा ट्रस्‍ट द्वारा सरकार के हाउसिंग फॉर ऑल उद्देश्‍य के लिए उठाया गया यह कदम स्‍वागतयोग्‍य है। घरों की कमी एक गंभीर मुद्दा है और देश में एलआईजी व ईडब्‍ल्‍यूएस श्रेणी में 2 करोड़ घरों की कमी है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Personal Finance News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement