Tuesday, April 23, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आज रात से ये सभी चीजें हो जाएंगी सस्‍ती, रात 12 बजे से यहां कर सकेंगे शॉपिंग

आज रात से ये सभी चीजें हो जाएंगी सस्‍ती, रात 12 बजे से यहां कर सकेंगे शॉपिंग

आज रात 12 बजे से देश में गुड्स एंड सर्विसेस टैक्‍स (GST) लागू हो जाएगा। बहुत सी वस्‍तुओं और सेवाओं के दाम बदलने से हर भारतीय पर इसका असर पड़ेगा।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: July 01, 2017 0:09 IST
GST Impact: आज रात से ये सभी चीजें हो गईं सस्‍ती, रात 12 से 2 बजे तक बिग बाजार में हुई शॉपिंग- India TV Paisa
GST Impact: आज रात से ये सभी चीजें हो गईं सस्‍ती, रात 12 से 2 बजे तक बिग बाजार में हुई शॉपिंग

नई दिल्‍ली। आज रात 12 बजे से देश में गुड्स एंड सर्विसेस टैक्‍स (GST) लागू हो गया। बहुत सी वस्‍तुओं और सेवाओं के दाम बदलने से हर भारतीय पर इसका असर पड़ा है। जीएसटी काउंसिल ने 1211 उत्‍पादों पर टैक्‍स रेट तय किया है, जिसमें से अधिकांश को 18 प्रतिशत के स्‍लैब में रखा गया है।

नीचे इंडिया टीवी पैसा की टीम उन वस्‍तुओं और सेवाओं की पूरी लिस्‍ट उपलब्‍ध करवा रही है, जो आज रात 12 बजे के बाद सस्‍ती हो गई हैं।

शुरू हुई बिग बाजार की SALE

बिग बाजार ने 30 जून की आधी रात से 22 प्रतिशत तक की छूट के साथ सेल शुरू की है। फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने बताया कि 30 जून को रात 12 बजे से 2 बजे तक देशभर में सभी बिग बाजार स्‍टोर खोले गए, जहां नई जीएसटी के अनुसार चीजों की बिक्री की गई। उन्‍होंने कहा कि 1 जुलाई तो सिर्फ शुरुआत है। आगे चलकर रोजमर्रा की जरुरतों में काम आने वाले प्रोडक्ट्स के दाम घट जाएंगे।

खाद्य सामग्री

  1. मिल्‍क पावडर
  2. दही
  3. छाज
  4. अनब्रांडेड प्राकृतिक शहद
  5. डेयरी स्‍प्रेड्स
  6. पनीर
  7. मसाले
  8. चाय
  9. गेहूं
  10. चावल
  11. आटा
  12. मूंगफली तेल
  13. पॉम तेल
  14. सनफ्लोवर तेल
  15. नारियल तेल
  16. सरसों तेल
  17. चीनी
  18. गुड़
  19. सुगर कनेफेक्‍शनरी
  20. पास्‍ता
  21. स्‍पेगेटी
  22. मैकरोनी
  23. नूडल्‍स
  24. फल व सब्जियां
  25. अचार
  26. मुरब्‍बा
  27. चटनी
  28. मिठाईयां
  29. केचअप
  30. सॉश
  31. टॉपिंग्‍स और स्‍प्रेड्स
  32. इंस्‍टैंट फूड मिक्‍स
  33. मिनरल वाटर
  34. बर्फ
  35. खंडसारी
  36. बिस्किट
  37. किशमिश
  38. बेकिंग पावडर
  39. मार्गेराइन
  40. काजू

दैनिक उपयोग की चीजें

  1. नहाने का साबुन
  2. हेयर ऑयल
  3. डिटर्जेंट पावडर
  4. साबुन
  5. टिसू पेपर
  6. नैपकिंस
  7. माचिस
  8. मोमबत्‍ती
  9. कोयला
  10. केरोसिन
  11. घरेलू एलपीजी
  12. चम्‍मच
  13. कांटे
  14. लैडल्‍स
  15. स्किमर्स
  16. केक
  17. अगरबत्‍ती
  18. टूथपेस्‍ट
  19. टूथ पावडर
  20. काजल
  21. एलपीजी स्‍टॉव
  22. प्‍लास्टिक तारपॉलिन

स्‍टेशनरी

  1. नोटबुक्‍स
  2. पेन
  3. सभी प्रकार के कागज
  4. ग्राफ पेपर
  5. स्‍कूल बैग
  6. एक्‍सरसाइज बुक्‍स
  7. पिक्‍चर, ड्रॉइंग और कलरिंग बुक्‍स
  8. कार्बन पेपर
  9. प्रिंटर्स

हेल्‍थकेयर

  1. इंसूलीन
  2. मेडिकल यूज के लिए एक्‍स-रे फि‍ल्‍म
  3. डायग्‍नोस्टिक किट
  4. डायबिटीज और कैंसर की दवाएं

अपैरल्‍स

  1. सिल्‍क
  2. वूलेन फैब्रिक्‍स
  3. खादी यार्न
  4. गांधी टोपी
  5. 500 रुपए से कम के फुटवियर
  6. 1000 रुपए तक के अपैरल्‍स

अन्‍य

  1. 15 एचपी तक के डीजल इंजन
  2. ट्रैक्‍टर के अगले पहिए और ट्यूब
  3. तौल मशीन
  4. यूपीएस
  5. इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर्स
  6. वाइंडिंग वायर्स
  7. हेलमेट
  8. पटाखे
  9. लुब्रीकेंट्स
  10. 100 रुपए से कम के मूवी टिकट
  11. पतंग
  12. लग्‍जरी कार
  13. मोटरसाइकिल
  14. स्‍कूटर्स
  15. इकोनॉमी क्‍लास के हवाई टिकट
  16. 7,500 रुपए से कम के होटल रूम
  17. सीमेंट
  18. फ्लाइ एश से बनी ईंट और ब्‍लॉक

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। My Profit News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement