Saturday, April 27, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. गूगल ने इन 85 एप्‍स को बताया खतरनाक, तुरंत कर दें अपने फोन से इन्‍हें डिलीट

गूगल ने इन 85 एप्‍स को बताया खतरनाक, तुरंत कर दें अपने फोन से इन्‍हें डिलीट

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 85 एप्स को प्ले स्टोर से 90 लाख बार डाउनलोड किया गया है।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: January 10, 2019 19:22 IST
google- India TV Paisa
Photo:GOOGLE

google

नई दिल्‍ली। गूगल ने सुरक्षा जांच के बाद प्‍ले स्टोर से 85 खतरनाक एप्‍स को हटा दिया है। सुरक्षा जांच में पाया गया कि यह एप्‍स एडवेयर फैमिली से संबंधित हैं। यह एप्‍स गेम, टीवी और रिमोट कंट्रोल सिमुलेटर एप्‍स के रूप में एंड्रॉयड प्‍ले स्‍टोर पर मौजूद थे।

ट्रेंड माइक्रो द्वारा सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया गया। इसमें कहा गया कि यह एडवेयर अपने आप को छुपाते हुए फुल-सक्रीन एड्स दिखाने में सक्षम है और यह एड मोबाइल डिवाइस के बैकग्राउंड में रन करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 85 एप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से 90 लाख बार डाउनलोड किया गया है। ईजी यूनिवर्सल टीवी रिमोट नाम का एप्‍स अकेले 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है।

एक बार इन एप को डाउनलोड करने पर यह एप फुल-स्‍क्रीन पॉप-अप एड दिखाते हैं और आगे जारी रखने के लिए आपसे बार-बार विभिन्‍न बटन दबाने के लिए कहते हैं। इस प्रक्रिया में प्रत्‍येक नया पेज एक नया एड पेज खोलता है। यह बार-बार तब तक होता है जबतक एप क्रेस्‍ड न हो जाए। कुछ मालवेयर एप्‍स बफरिंग के बाद दिखना बंद हो जाती है। यह एप्‍स बैकग्राउंड में रन करती रहती है और नियमित अंतराल के बाद डिवाइस पर दिखाई पड़ती है।

रिसर्च में यह भी पाया गया कि कुछ फेक एप्‍स ऐसी हैं जो अलग तरह से एड दिखाती हैं। यह एप्‍स स्‍क्रीन अनलॉकिंग एक्‍शन को ट्रैक करती हैं और जब भी यूजर फोन की स्‍क्रीन को लॉक करता है उतनी बार यह एप्‍स एड दिखाती हैं।

यह है उन एप्‍स की लिस्‍ट, जो आपके फोन में नहीं होनी चाहिए:

  • SPORT TV
  • Prado Parking Simulator 3D
  • TV WORLD
  • City Extremepolis 100
  • American Muscle Car
  • Idle Drift
  • Offroad Extreme
  • Remote Control
  • Moto Racing
  • TV Remote
  • A/C Remote
  • Bus Driver
  • Trump Stickers
  • Love Stickers
  • TV EN ESPAÑOL
  • Christmas Stickers
  • Parking Game
  • TV EN ESPAÑOL
  • TV IN SPANISH
  • Brasil TV
  • Nigeria TV
  • WORLD TV
  • Drift Car Racing Driving
  • BRASIL TV
  • Golden
  • TV IN ENGLISH
  • Racing in Car 3D Game
  • Mustang Monster Truck Stunts
  • TDT España
  • Brasil TV
  • Challenge Car Stunts Game
  • Prado Car
  • UK TV
  • POLSKA TV
  • Universal TV Remote
  • Bus Simulator Pro
  • Photo Editor Collage 1
  • Spanish TV
  • Kisses
  • Prado Parking City
  • SPORT TV
  • Pirate Story
  • Extreme Trucks
  • Canais de TV do Brasil
  • Prado Car 10
  • TV SPANISH
  • Canada TV Channels 1
  • Prado Parking
  • 3D Racing
  • TV
  • USA TV 50,000
  • GA Player
  • Real Drone Simulator
  • PORTUGAL TV
  • SPORT TV 1
  • SOUTH AFRICA TV
  • 3d Monster Truck
  • ITALIA TV
  • Vietnam TV
  • Movies Stickers
  • Police Chase
  • South Africa TV
  • Garage Door Remote
  • Racing Car 3D
  • TV
  • TV Colombia
  • Racing Car 3D Game
  • World Tv
  • FRANCE TV
  • Hearts
  • TV of the World
  • WORLD TV
  • ESPAÑA TV
  • TV IN ENGLISH
  • TV World Channel
  • Televisão do Brasil
  • CHILE TV

 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। My Profit News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement