Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की 5 सप्ताह की तेजी पर लगा ब्रेक, शुक्रवार को सेंसेक्‍स के 17 शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार की 5 सप्ताह की तेजी पर लगा ब्रेक, शुक्रवार को सेंसेक्‍स के 17 शेयरों में गिरावट

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की पांच सप्ताह की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख सूचकांक तीन मार्च को समाप्त सप्ताह में गिरावट के साथ बंद हुए।

Manish Mishra Manish Mishra
Updated on: March 04, 2017 13:10 IST
Weekly Roundup : शेयर बाजार की 5 सप्ताह की तेजी पर लगा ब्रेक, शुक्रवार को सेंसेक्‍स के 17 शेयरों में गिरावट- India TV Paisa
Weekly Roundup : शेयर बाजार की 5 सप्ताह की तेजी पर लगा ब्रेक, शुक्रवार को सेंसेक्‍स के 17 शेयरों में गिरावट

मुंबई। बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की पांच सप्ताह की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख सूचकांक तीन मार्च को समाप्त सप्ताह में गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.52 अंकों यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.95 अंकों यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,897.55 पर बंद हुआ।

BSE मिडकैप सूचकांक 123.07 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 13,409.04 पर और BSE स्मॉलकैप 32.39 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 13,620.17 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें :अगले महीने आएंगे पांच कंपनियों के IPO, बाजार से जुटाए जाएंगें 4,000 करोड़ रुपए

  • सप्ताह के पहले दिन सोमवार यानी 27 फरवरी को बिकवाली के दबाव की वजह से बाजार में गिरावट रही।
  • सेंसेक्स 80.09 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 28,812.88 पर बंद हुआ जो 21 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है।
  • मंगलवार यानी 28 फरवरी को भी घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 69.56 अंकों यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,743.32 पर बंद हुआ जो 20 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर है।
  • हालांकि, बाजार में बुधवार यानी एक मार्च को मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से मजबूती देखने को मिली।
  • सेंसेक्स 241.17 अंकों यानी 0.84 फीसदी की उछाल के साथ 28,984.49 पर बंद हुआ जो आठ सितंबर 2016 के बाद इसका सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा।

यह भी पढ़ें :क्‍या आपके SBI एकाउंट में नहीं है न्‍यूनतम बैलेंस? तो एक अप्रैल से जुर्माना भरने के लिए हो जाएं तैयार

  • बाजार में गुरुवार यानी दो फरवरी को गिरावट दर्ज की गई।
  • सेंसेक्स 144.70 अंकों यानी 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 28,839.79 पर बंद हुआ।
  • वहीं, शुक्रवार यानी तीन मार्च को बाजार में गिरावट रही।
  • सेंसेक्स 7.34 अंकों यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,832.45 पर बंद हुआ जो 28 फरवरी 2017 के बाद इसका सबसे निचला स्तर रहा।

शुक्रवार को सेंसेक्‍स के 30 शेयरों में से 17 में रही गिरावट

  • घरेलू बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही जबकि बाकी में मजबूती दर्ज की गई।
  • NTPC (5.75 फीसदी), भारती एयरटेल (2.85 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.81 फीसदी) की गिरावट रही जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.19 फीसदी), टाटा स्टील (2.04 फीसदी), GAIL (0.63 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई।
  • वैश्विक मोर्चे की बात करें तो अमेरिका के श्रम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दर पिछले 40 वर्षों के निचले स्तर पर रहे हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनियों और मध्यवर्गीय परिवार वालों के लिए करों में कटौती का वादा किया है जिसका बीते सप्ताह दुनियाभर के बाजारों पर असर पड़ा।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement