Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 550 प्वाइंट घटकर 36000 के नीचे बंद, ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर के पार

सेंसेक्स 550 प्वाइंट घटकर 36000 के नीचे बंद, ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर के पार

सेंसेक्स 550.51 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 35975.63 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 157.10 प्वाइंट की की जोरदार गिरावट के साथ 10851.20 पर बंद

Manoj Kumar Reported by: Manoj Kumar @kumarman145
Published on: October 03, 2018 15:40 IST
Sensex plunges 550 points, closes below 36000 as crude oil price rose to above USD 85 on Wednesday- India TV Paisa

Sensex plunges 550 points, closes below 36000 as crude oil price rose to above USD 85 on Wednesday

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी और घरेलू स्तर पर रुपए में गिरावट का असर आज शेयर बाजार पर देखा गया, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 550.51 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 35975.63 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 157.10 प्वाइंट की की जोरदार गिरावट के साथ 10851.20 पर बंद। दिन के करोबार में सेंसेक्स ने 35911.82 और निफ्टी ने 10843.75 का निचला स्तर छुआ है।

बाजार में आज मेटल इंडेक्स को छोड़ बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा कमजोरी ऑटो इंडेक्स में है, इसके अलावा आईटी, बैंक, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी भारी गिरावट है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा घटने वाली कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयसर मोटर्स, इंफ्राटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक, यानाइटेड फासफोरस, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, ग्रासिम, और भारती एयरटेल के शेयर हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 4 साल के नए ऊपरी स्तर तक पहुंच गया है, ब्रेंट क्रूड की कीमतों ने 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार किया है जबकि अमेरिकी कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के अलावा आज डॉलर के मुकाबले रुपए में भी भारी गिरावट बनी हुई है। डॉलर का भाव 73 रुपए के पार हो गया है फिलहाल रुपया करीब 33 पैसे की गिरावट के साथ 73.24 प्रति डॉलर पर ट्रेड हो रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और रुपए में गिरावट की वजह से ही शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement