Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. खाड़ी देशों से नहीं अब यूरोप के रास्‍ते हो रही है सोने की तस्करी, तस्‍करों ने अपनाया ये नया रास्‍ता

खाड़ी देशों से नहीं अब यूरोप के रास्‍ते हो रही है सोने की तस्करी, तस्‍करों ने अपनाया ये नया रास्‍ता

अधिकारियों ने बताया कि तस्करों ने भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों के संदेह से बचने के लिए तस्करी का यह नया तरीका शुरू किया है।

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: November 19, 2017 15:26 IST
खाड़ी देशों से नहीं अब यूरोप के रास्‍ते हो रही है सोने की तस्करी, तस्‍करों ने अपनाया ये नया रास्‍ता- India TV Paisa
खाड़ी देशों से नहीं अब यूरोप के रास्‍ते हो रही है सोने की तस्करी, तस्‍करों ने अपनाया ये नया रास्‍ता

नई दिल्ली। सोना तस्कर अब तस्करी के पारंपरिक मार्ग खाड़ी देशों की जगह यूरोपीय देशों को तरजीह देने लगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तस्करों ने भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों के संदेह से बचने के लिए तस्करी का यह नया तरीका शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सोना बरामद किए जाने के हालिया मामलों से इसके संकेत मिलते हैं कि तस्करों ने यूरोपीय देशों के रास्ते तरीके को तस्करी का नया जरिया बना लिया है। उन्होंने कहा कि‘यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों के सोना तस्करी में संलिप्त होने के मामले मिले हैं। यह हमारा देखा हुआ नया चलन है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने 10 नवंबर को एक वरिष्ठ दंपति को 25.54 लाख रुपये कीमत का 995 ग्राम सोना तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया था। वे फ्रैंकफर्ट से आ रहे थे। एक अन्य मामले में लंदन से आ रहे एक पुरुष यात्री को दो नवंबर को करीब 30 लाख रुपये मूल्य के एक किलोग्राम सोने की तस्करी के प्रयास में गिरफ्तार किया गया था।

पिछले महीने भी एक पुरुष यात्री के पास से 66 लाख रुपए का दो किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। वह पेरिस से आ रहा था। सोना तस्करी के अन्य मामले में पिछले महीने एक व्यक्ति को 45.23 लाख रुपए के 1.5 किलोग्राम सोना के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह इटली से आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि कई अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भी यह चलन देखा जा रहा है।

उनके अनुसार, इस साल जनवरी से अक्‍टूबर के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तस्करों से 37 करोड़ रुपए मूल्य का कम से कम 110 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। पिछले साल 110 मामलों में 48 करोड़ रुपए के 188 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर कड़ी निगाहें बनाई हुई हैं। यहां सोना तस्करी के सर्वाधिक मामले पकड़े जाते हैं।

यह भी पढ़ें : चीनी सामानों का भारतीय करते रह गए बहिष्‍कार, इधर चीनी कंपनियों का स्मार्टफोन बाजार पर दबदबा कायम

यह भी पढ़ें :UIDAI ने बैंकों को दी आधार के लिए मशीन और लोग बहाल करने की मंजूरी, 10% शाखाओं में जल्‍द शुरू होगी सुविधा

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement