Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate on 22/11/2019: 102 रुपए घटकर सोना रह गया 38,856 रुपए/10 ग्राम, चांदी 815 रुपए टूटी

Gold Rate on 22/11/2019: 102 रुपए घटकर सोना रह गया 38,856 रुपए/10 ग्राम, चांदी 815 रुपए टूटी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने में स्थिरता रही जबकि चांदी में मामूली बढ़त देखी गई।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: November 22, 2019 16:27 IST
Gold, silver prices drop on low demand- India TV Paisa
Photo:GOLD, SILVER PRICES DROP

Gold, silver prices drop on low demand

नई दिल्ली। कमजोर मांग के बीच शुक्रवार को दिल्ली में सोना 102 रुपए गिरकर 38,856 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 815 रुपए फिसलकर 44,949 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को 38,958 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, दूसरी ओर चांदी 815 रुपए टूटकर 44,949 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। गुरुवार को चांदी 45,764 रुपए के स्‍तर पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने में स्थिरता रही जबकि चांदी में मामूली बढ़त देखी गई।

सोना मामूली बढ़कर 1,467 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 17.15 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बजार में गुरुवार शाम को बिकवाली के जोर के बाद शुक्रवार को सोना 1,467 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर चल रहा था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख हरीश वी. के मुताबिक अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता सोने की कीमतों में इस गिरावट की प्रमुख वजह है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement