Tuesday, March 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर रुपए से सोना 145 रुपए चढ़ा, चांदी हुई 240 रुपए मजबूत

Gold Rate Today: कमजोर रुपए से सोना 145 रुपए चढ़ा, चांदी हुई 240 रुपए मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,490 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं चांदी 17.57 डॉलर प्रति औंस पर थी।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: October 14, 2019 18:02 IST
Gold gains Rs 145 on weaker rupee- India TV Paisa
Photo:GOLD GAINS RS 145 ON WEAK

Gold gains Rs 145 on weaker rupee

नई दिल्‍ली। रुपए में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 145 रुपए की बढ़त के साथ 38,885 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 38,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 240 रुपए के लाभ के साथ 46,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शनिवार को चांदी 46,270 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए में कमजोरी के रुख की वजह दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 145 रुपए बढ़कर 38,885 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आभूषण की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ने से संकेत मिलता है कि अब त्योहारी मांग जोर पकड़ रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,490 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं चांदी 17.57 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement