Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई मामूली गिरावट, चांदी 52 रुपए उछली

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई मामूली गिरावट, चांदी 52 रुपए उछली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव क्रमश: 1,473 डॉलर और 16.88 डॉलर प्रति औंस रहा।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: December 06, 2019 16:22 IST
Gold falls marginally, silver rises Rs 52- India TV Paisa
Photo:GOLD FALLS MARGINALLY, SI

Gold falls marginally, silver rises Rs 52

नई दिल्‍ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 26 रुपए गिरकर 38,895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 52 रुपए का सुधार देखा गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट वाले हाजिर सोने का भाव 26 रुपए गिर गया।

उन्‍होंने बताया कि सोने की कीमत में गिरावट की प्रमुख वजह रुपए में डॉलर के मुकाबले नरमी रहना है। दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 पैसे गिर गया।

गुरुवार को सोने का भाव 38,921 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि शुक्रवार को चांदी भाव में 52 रुपए की तेजी दर्ज की गई। यह 45,547 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा, जो गुरुवार को 45,495 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव क्रमश: 1,473 डॉलर और 16.88 डॉलर प्रति औंस रहा। पटेल ने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ व्‍यापार वार्ता सकारात्‍मक दिशा में आगे बढ़ने की बात कहने के बाद सोने की कीमतों पर दबाव बन गया है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement