Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 5वें दिन लगातार सोने की कीमतों में आई गिरावट, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 28,850 रुपए

5वें दिन लगातार सोने की कीमतों में आई गिरावट, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 28,850 रुपए

पांचवें दिन लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 30 रुपए की और गिरावट के साथ 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Published on: May 05, 2017 16:02 IST
5वें दिन लगातार सोने की कीमतों में आई गिरावट, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 28,850 रुपए- India TV Paisa
5वें दिन लगातार सोने की कीमतों में आई गिरावट, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 28,850 रुपए

नई दिल्‍ली। पांचवें दिन लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 30 रुपए की और गिरावट के साथ 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को सोना 270 रुपए टूटकर 28,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक और घरेलू स्तर पर मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों का अनुमान है कि अमेरिका में जॉब आंकड़े अच्‍छे आएंगे, जिससे ब्‍याज दरों के बढ़ने की संभावना मबजूत होगी, जिससे वैश्विक रुख कमजोर बना हुआ है और कीमती धातु की मांग घट गई है। इसके अलावा घेरलू ज्‍वैलर्स की कमजोर मांग से सोने-चांदी की कीमतों पर अतिरिक्‍त दबाव बना हुआ है।

सोने की तर्ज पर चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए की गिरावट के साथ 38,800 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 195 रुपए बढ़कर 38,145 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के सिक्के का भाव बिना किसी बदलाव के लिवाल 69,000 रुपए और बिकवाल 70,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुआ।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement