Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का मौका, सोने का भाव 140 रुपए घटा, चांदी 400 रुपए सस्ती

धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का मौका, सोने का भाव 140 रुपए घटा, चांदी 400 रुपए सस्ती

सोने के साथ धनतेरस के दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 400 रुपए घटकर 41,000 रुपए तक आ गया।

Manoj Kumar Manoj Kumar @kumarman145
Published on: October 17, 2017 16:12 IST
धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का मौका, सोने का भाव 140 रुपए घटा, चांदी 400 रुपए सस्ती- India TV Paisa
धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का मौका, सोने का भाव 140 रुपए घटा, चांदी 400 रुपए सस्ती

नई दिल्ली। धनतेरस के दिन आज सोना और चांदी खरीदने का अच्छा मौका है, इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों मे गिरावट भी आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 140 रुपए घटकर 30,710 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम भी इतना ही घटा और 30,560 रुपए रहा।

सोने के साथ धनतेरस के दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 400 रुपए घटकर 41,000 रुपए तक आ गया। विदेशी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट की वजह से घरेलू बाजार में भाव कम हुए हैं, मंगलवार को विदेशी बाजार में सोने का भाव 1,288 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.09 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

सरकार ने सोने और चांदी की खरीद के नियमों में पहले ही ढील दे दी है और ऊपर से भाव कम हो गए हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की बिक्री बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 50,000 रुपए या इससे ज्यादा की ज्वैलरी खरीदने पर पैन नंबर की जानकारी देने का जो नियम था उसे सरकार ने फिलहाल के लिए वापस ले लिया है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement