Wednesday, April 17, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi ने अपने चुनिंदा स्‍मार्टफोन के लिए जारी किया MIUI 9 अपडेट, इन फोन पर शुरू हुआ अपडेट

Xiaomi ने अपने चुनिंदा स्‍मार्टफोन के लिए जारी किया MIUI 9 अपडेट, इन फोन पर शुरू हुआ अपडेट

अगर आपके पास भी Xiaomi का स्‍मार्टफोन है तो ये खबर आपके लिए ही है। कंपनी अपने कई स्‍मार्टफोन के लिए लेटेस्ट MIUI 9 (यूजर इंटरफेस) को भारत में जारी कर दिया है।

Sachin Chaturvedi Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Published on: November 04, 2017 11:51 IST
Xiaomi ने अपने चुनिंदा स्‍मार्टफोन के लिए जारी किया MIUI 9 अपडेट, इन फोन पर शुरू हुआ अपडेट- India TV Paisa
Xiaomi ने अपने चुनिंदा स्‍मार्टफोन के लिए जारी किया MIUI 9 अपडेट, इन फोन पर शुरू हुआ अपडेट

नई दिल्‍ली। अगर आपके पास भी Xiaomi का स्‍मार्टफोन है तो ये खबर आपके लिए ही है। कंपनी अपने कई स्‍मार्टफोन के लिए लेटेस्ट MIUI 9 (यूजर इंटरफेस) को भारत में जारी कर दिया है। कंपनी का यह नया अपडेट 2012 से लेकर अब तक लॉन्‍च किए गए Xiaomi रेडमी नोट 4, रेडमी 4, Mi मैक्स 2 और Mi6 सहित चुनिंदा Xiaomi स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध हो गया है। MIUI 9 यूजर इंटरफेस की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि इसमें इमेज सर्च, स्मार्ट असिस्टेंट और स्मार्ट एप लॉन्चर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, ये तीन नए नोटिफिकेशंस स्टाइल के साथ आता है, जिसमें मल्टिपल स्टाइल्स, बंडलिंग नोटिफिकेशंस और क्विक रिप्लाई के ऑप्शंस मिलते हैं। दूसरे शब्‍दों में कहें तो एमआई स्‍मार्टफोन में आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

MIUI 9 की एक और खासियत इसका स्प्लिट स्क्रीन फीचर है। इस फीचर की मदद से अब दो एप्स को एक साथ एक स्क्रीन को दो अलग-अलग स्क्रीन बनाकर इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा, इसमें नया स्मार्ट फोटो एडिटिंग की भी सुविधा है, जिसकी मदद से आप किसी फोटो में से किसी हिस्से को हटाकर स्टीकर आदि भी जोड़ सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इस अपडेट में नया Mi वीडियो एप भी पेश किया है।इन सभी के अलावा, शाओमी ने इस अपडेट के साथ भारतीय कैलेंडर एप और इंडियन फेस्टिवल कार्ड, पंचिंग कैलेंडर जैसे कुछ सब्सक्रिप्शन कार्ड्स को भी जोड़ा है। इसके अलावा भी लेटेस्ट MIUI 9 के इस्तेमाल के दौरान आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे।

अब सवाल उठता है कि यह अपडेट किन फोन पर मिलेगा तो 2012 में लॉन्‍च हुए Xiaomi फोन से लेकर इसकी फेहरिस्‍त काफी लंबी है। इस साल लॉन्‍च हुए फोन में Mi Mix 2, Mi Note 3, Mi6, Mi Max 2, Redmi Note 4, Redmi Note 4X, Redmi Note 5A, Redmi 4, Redmi 4X, Redmi Y1 और Redmi Y1s शामिल हैं।   वहीं 2016 में लॉन्‍च हुए, Redmi Note 3, Mi Mix, Mi Note 2, Mi 5, Mi5s, Mi5s Plus, Mi Max, Mi Max Prime, Redmi 3, Redmi 3S, Redmi 3S Prime शामिल हैं।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Gadgets News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement