Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Women's Day: देश में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की औसत कमाई 67% अधिक, उच्च पदों पर होना बड़ी वजह

Women's Day: देश में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की औसत कमाई 67% अधिक, उच्च पदों पर होना बड़ी वजह

महिलाओं- पुरूषों के बीच वेतन अंतर काफी अधिक है। दोनों की औसत कमाई में 67% अधिक का अंतर है। पुरूषों की कमाई 167 डॉलर है, महिलाएं 100 डॉलर कमाती हैं।

Dharmender Chaudhary Dharmender Chaudhary
Updated on: March 08, 2017 19:50 IST
Women’s Day: देश में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की औसत कमाई 67% अधिक, उच्च पदों पर होना बड़ी वजह- India TV Paisa
Women’s Day: देश में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की औसत कमाई 67% अधिक, उच्च पदों पर होना बड़ी वजह

नई दिल्ली। भारत में स्त्री-पुरुष के बीच वेतन अंतर काफी अधिक है। दोनों की औसत कमाई में 67% का अंतर है। जहां पुरुषों की औसत कमाई 167 डॉलर है वहीं महिलाएं 100 डॉलर कमाती हैं। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

एसेंचर रिसर्च के अनुसार इसका कारण पुरुषों का महिलाओं के मुकाबले ज्यादा संख्या में उच्च वेतन वाले पदों पर काबिज होना है। साथ ही शैक्षणिक स्तर, उद्योग और कार्य घंटे जैसे कारणों से भी वेतन अंतर है।

एसेंचर इंडिया की चेयरमैन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा मेनन ने कहा,

शिक्षा में सुधार और काम के अवसर बढ़ने जैसे हाल की सफलता के बावजूद सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे प्राय: महिलाओं को कैरिअर के महत्वपूर्ण चरणों में पीछे हटने को मजबूर करते हैं। इससे अंतर बढ़ता है।

  • एसेंचर की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर महिलाएं औसतन 100 डॉलर कमाती हैं जबकि पुरुषों के मामले में यह 140 डॉलर है।
  • असंतुलन बढ़ने का एक कारण यह भी है कि कार्य में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को तरजीह दी जाती है।
  • एसेंचर के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पियरे नानतेरमे ने कहा, समावेशी कार्यस्थल के लिए स्त्री-पुरुष समानता एक महत्वपूर्ण तत्व है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement