Thursday, April 18, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी सहित ये हैं 2018 के सबसे अमीर व्‍यक्ति, मार्क जुकरबर्ग सहित इन 10 लोगों की संपत्ति में आई कमी

मुकेश अंबानी सहित ये हैं 2018 के सबसे अमीर व्‍यक्ति, मार्क जुकरबर्ग सहित इन 10 लोगों की संपत्ति में आई कमी

Who is the top 10 richest people in the world in 2018: फोर्ब्स द्वारा हर साल दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई कर रहे हैं, जेफ बेजोस, चार्ल्स कोच, डेविड कोच, कार्लोस स्लिम मुकेश अंबानी, वारेन बफेट, बर्नारड अर्नाल्ट, मार्क जकरबर्ग , अमनसियो ओर्टगा, कार्लोस स्लिम हेलु , चार्ल्स कोच , डेविड कोच लैरी इलिसन, बारे पूरी जानकारी के लिए, इंडिया टीवी देखें

Abhishek Shrivastava Written by: Abhishek Shrivastava
Published on: December 28, 2018 22:49 IST
billionaire of 2018- India TV Paisa
Photo:BILLIONAIRE OF 2018

billionaire of 2018

2018 दुनियाभर के निवेशकों के लिए एक उथल-पुथल वाला वर्ष रहा, क्‍योंकि ब्रेक्जिट से लेकर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर ने शेयर बाजारों को हिलाकर रख दिया। अनिश्चितता के इस माहौल में अ‍नेक अरबपतियों की संपत्ति घट गई। इस साल सबसे ज्‍यादा नुकसान फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को हुआ। 2018 में जिसे सबसे ज्‍यादा फायदा हुआ है, वह हैं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस। बेजोस की संपत्ति 28 अरब डॉलर बढ़कर 126.2 अरब डॉलर हो गई है। दुनियाभर के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में इस साल कुल 64 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के लिए 2018 बहुत ही खास रहा।

2018 में इनकी संपत्ति में हुआ इजाफा

जेफ बेजोस (Jeff Bezos): इजाफा– 27.9 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 126.2 अरब डॉलर

jef bezos

Image Source : JEF BEZOS
jef bezos

2018 में अमेजन ने न केवल टर्की और भारत जैसे उभरते बाजारों में अपना विस्‍तार किया है बल्कि इसने रिकॉर्ड मुनाफा भी कमाया है। अमेजन ने न्‍यूयॉर्क सिटी और वर्जीनिया में अपना दूसरा मुख्‍यालय बनाने की भी घोषणा की है। सितंबर में अमेजन का शेयर अपने उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंच गया था। तब से लेकर अब तक इसके शेयर भाव में एक चौथाई की गिरावट आ चुकी है लेकिन अभी भी यह पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत ऊपर है।

तदाशी येने (Tadashi Yanai): इजाफा– 7 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 27.1 अरब डॉलर

जापानी अरबपति की फास्‍ट रिटेलिंग कंपनी, जो फैशन चेन यूनिक्‍लो की पैरेंट कंपनी है, का शेयर दिसंबर 2017 से अब तक एक तिहाई बढ़ चुका है। जापान की इस कंपनी ने यह भी बताया कि वित्‍त वर्ष 2018 में यूनिक्‍लो की अंतरराष्‍ट्रीय बिक्री उसकी घरेलू बिक्री से अधिक हो गई है, ऐसा पहली बार हुआ है।

वेजिट अलेकपेरोव ( Vagit Alekperov): इजाफा-4.6 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 19.5 अरब डॉलर

अलेकपेरोव Lukoil के सीईओ हैं, 2018 में कंपनी के लाभ में बहुत अधिक उछाल आया है, इसकी वजह है तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि होगा। पिछले साल के मुकाबले कंपनी का शेयर 29 प्रतिशत उछल चुका है।

रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch): इजाफा-4.6 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-19.3 अरब डॉलर

rupert murdoch

Image Source : RUPERT MURDOCH
rupert murdoch

हालांकि मर्डो की न्‍यूज कॉर्प के शेयर में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है लेकिन उनकी 21 सेंचुरी फॉक्‍स के शेयर में 42 प्रतिशत का उछाल आया है। इसकी वजह डिज्‍नी के साथ विलय की खबर है, जिसके 2019 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्‍मीद है।

लिओनिद मिखेलसन (Leonid Mikhelson): इजाफा- 4 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-21.4 अरब डॉलर

नोवाटेक, रूस की सबसे बड़ी निजी प्राकृतिक गैस और कच्‍चा तेल उत्‍पादक कंपनी है। अंतरराष्‍ट्रीय मांग बढ़ने से कंपनी के शेयरों में 65 प्रतिशत तक का उछाल आया है। नोवाटेक में मिखेलसन की हिस्‍सेदारी 25 प्रतिशत है।

गेनाडी टिमचेंको ( Gennady Timchenko): इजाफा- 3.8 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-18.9 अरब डॉलर

टिकचेंकों की रूस की कंपनी नोवाटेक में 23 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है। प्राइवेट पेट्रोकेमिकल्‍स कंपनी सीबुर में भी उनकी 17 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है। टिमचेंकों को राष्‍ट्रपति पुतिन का खास माना जाता है।

स्‍टीव बालमर (Steve Ballmer): इजाफा-3.4 अरब, कुल संपत्ति-40.7 अरब डॉलर

बालमर 2000 से 2014 तक माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ थे, उनके पास माइक्रोसॉफ्ट के शेयर हैं और 2018 में कंपनी के शेयर भाव में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी ने कमर्शियल क्‍लाउड सर्विस में अपनी उपस्थिति का विस्‍तार किया है और इससे कंपनी का राजस्‍व भी बढ़ा है।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani): इजाफा- 3 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 44.4 अरब डॉलर

mukesh ambani

Image Source : MUKESH AMBANI
mukesh ambani

भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति के लिए यह साल बहुत शानदार रहा है। एक साल में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर में 23 प्रतिशत का उछाल आया है। उनकी कंपनी ने 33 अरब डॉलर के निवेश से भारत में नई टेलीकॉम कंपनी जियो को शुरू किया है, जिसके दो साल में 25 करोड़ उपभोक्‍ता बन चुके हैं।

बिल गेट्स (Bill Gates): इजाफा-2.9 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-93.9 अरब डॉलर

गेट्स पिछले 24 सालों से अमेरिका के सबसे अमीर व्‍यक्ति बने हुए हैं। इस साल बेजोस ने उन्‍हें पीछे कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में तेजी आने से उनकी संपत्ति बढ़ रही है।

एलन मस्‍क (Elon Musk): इजाफा-2.8 अरब, कुल संपत्ति-22.5 अरब डॉलर

elon musk

Image Source : ELON MUSK
elon musk

2018 में मस्‍क के एक ट्विट ने उन्‍हें मुश्किल में डाल दिया। टेस्‍ला की सबसे लोकप्रिय कार मॉडल-3 की बिक्री शुरू होने से कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल आया। प्राइवेट एयरोस्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स की वैल्‍यू बढ़ने से मस्‍क की संपत्ति में इजाफा हुआ।

2018 में इनकी संपत्ति घटी

  1. मार्क जुकरबर्ग ( Mark Zuckerberg) : कमी- 18.7 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-52.5 अरब डॉलर
  2. अमानसियो ओरटेगा (Amancio Ortega) : कमी- 16.2 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-59.6 अरब डॉलर
  3. जॉर्ज शैफलर (Georg Schaeffler) : कमी- 14 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-12.4 अरब डॉलर
  4. मा हौतेंग (Ma Huateng) : कमी-10.1 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-35.1 अरब डॉलर
  5. कार्लोस स्लिम हे (Carlos Slim Helú) : कमी-9.3 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 56.8 अरब डॉलर
  6. जॉर्ज पौलो लेमन (Jorge Paulo Lemann) : कमी- 9.2 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 20 अरब डॉलर
  7. कोरियन सीरीवधानाभकदी (Charoen Sirivadhanabhakdi) : कमी-7.24 अरब डॉलर, कुल संपत्ति-12.8 अरब डॉलर
  8. पॉलीआना चू (Pollyanna Chu): कमी- 7.2 अरब डॉलर, कुल संपत्‍त‍ि- 2 अरब डॉलर
  9. वैंग वेइ (Wang Wei) : कमी- 6.7 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 13 अरब डॉलर
  10. जोउ क्‍यूनफेइ (Zhou Qunfei) : कमी- 6.3 अरब डॉलर, कुल संपत्ति- 3.5 अरब डॉलर

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement