Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय की पैरोल 6 फरवरी तक बढ़ी, जमा करने होंगे 600 करोड़ रुपए

सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय की पैरोल 6 फरवरी तक बढ़ी, जमा करने होंगे 600 करोड़ रुपए

सुब्रतो रॉय की पैरोल 6 फरवरी 2017 तक सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ा दिया है। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ यह पेरोल दी है। कोर्ट ने 600 करोड़ रुपए जमा कराने को कहा है।

Dharmender Chaudhary Dharmender Chaudhary
Updated on: November 29, 2016 11:21 IST
सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय की पैरोल 6 फरवरी तक बढ़ी, जमा करने होंगे 600 करोड़ रुपए- India TV Paisa
सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय की पैरोल 6 फरवरी तक बढ़ी, जमा करने होंगे 600 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय की पैरोल 6 फरवरी 2017 तक सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ा दी है। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ यह पेरोल दी है। कोर्ट ने सहारा प्रमुख को कहा कि अगर जेल से बाहर रहना है तो 6 फरवरी तक सेबी के पास 600 करोड़ रुपए जमा करा दें। गौरतलब है कि सहारा ग्रुप लंबे वक्त से सेबी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहा हैं। इसके तहत उसे निवेशकों को 24,000 करोड़ रुपए लौटाने हैं। सहारा ने अभी तक 11 हजार करोड़ रुपए लौटा दिए हैं। सहारा ने अपनी रिपेमेंट योजना सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी है और कहा है कि कंपनी बाकी की रकम 2.5 साल में जमा करा देगी।

कोर्ट ने सहारा को कहीं ये बातें

  • इस पर कोर्ट ने सहारा से कहा कि आपने पहले कहा था कि आपके पास 1 लाख 87 हजार रुपए की जायदाद है।
  • तो क्या आप 20 हजार करोड़ रुपए की रकम का भुगतान नहीं कर सकते।
  • सहारा के वकील कपिल सिब्बल ने इस पर कहा कि मार्केट के हालात ठीक नहीं है।
  • कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा ‘मार्केट जैसी चीजें सब नजरिए की बात है।
  • किसी के लिए बाजार अभी अच्छा है और किसी के लिए बुरा।
  • 68 साल के रॉय को मार्च 2014 में तब गिरफ्तार कर लिया गया था जब सहारा ने कोर्ट के एक आदेश का पालन नहीं किया था।
  • इस आदेश में कहा गया था कि सहारा उन लाखों छोटे निवेशकों को पैसा लौटाए जिन्हें वे बॉन्ड बेचे गए थे जो गैरकानूनी की गैरकानूनी थे।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement