Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5,000 करोड़ रुपए

नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5,000 करोड़ रुपए

नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से 5,582.83 करोड़ रुपए की निकासी हुई है। 7 दिसंबर को जनधन खातों में जमा राशि 74,610 करोड़ रुपए थी।

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: January 29, 2017 17:14 IST
नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5,000 करोड़ रुपए- India TV Paisa
नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5,000 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से 5,582.83 करोड़ रुपए की निकासी हुई है। 7 दिसंबर को जनधन खातों में जमा राशि 74,610 करोड़ रुपए थी। यह आंकड़ा इन खातों में जमा होने वाली राशि का अब तक अधिकतम था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है।

यह भी पढ़ें : वोडाफोन और आयडिया का होगा विलय! बनेगी देश की नंबर वन कंपनी : रिपोर्ट

जनधन खाते के कुल जमा में आई 5,582.83 करोड़ की कमी

  • वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को यह घटकर 69,027.17 करोड़ रुपए पर आ गई। 7
  • दिसंबर से 11 जनवरी की अवधि में जनधन खातों से कुल जमा में 5,582.83 करोड़ रुपए की कमी आई।

तय की गई थी निकासी की सीमा

  • देश भर में कुल जनधन खातों की संख्या 26.68 करोड़ रुपए है।
  • इन खातों का दुरुपयोग रोकने के लिए निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10,000 रुपए तय की गई है।
  • जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50,000 रुपए है।
  • 9 नवंबर को 500 और 1,000 रुपए के नोटों को अमान्य करार दिए जाने के बाद इन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपए की राशि जमा थी।
  • नोटबंदी की घोषणा के एक महीने के भीतर जनधन खातों में जमा राशि में 28,973 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था।
  • इस बीच, आधार से जुडे जनधन खातों की संख्या 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 15.36 करोड़ हो गई है, जो नोटबंदी के दिन 13.68 करोड़ थी।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement