Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चलन से हटाए गए पुराने नोटों की सही संख्‍या से RBI अंजान

चलन से हटाए गए पुराने नोटों की सही संख्‍या से RBI अंजान

नोटबंदी के 72 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि उसे चलन से हटाये गये नोटों की सही संख्या के बारे में अभी तक जानकारी नहीं है।

Manish Mishra Manish Mishra
Updated on: January 22, 2017 11:33 IST
चलन से हटाए गए पुराने नोटों की सही संख्‍या से RBI अंजान, PAC से कहा तैयार किया जा रहा है इसका आंकड़ा- India TV Paisa
चलन से हटाए गए पुराने नोटों की सही संख्‍या से RBI अंजान, PAC से कहा तैयार किया जा रहा है इसका आंकड़ा

नई दिल्ली। नोटबंदी के 72 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि उसे चलन से हटाये गये नोटों की सही संख्या के बारे में अभी तक जानकारी नहीं है। उसने यह भी कहा है कि वह नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा कराए गए पुराने नोटों के आंकड़ों का अभी मिलान कर रहा है। संसद की लोक लेखा समिति (PAC) के समक्ष लिखित में RBI ने कहा, ‘चलन से कितने नोट बाहर किए गए हैं उनका आंकड़ा अभी तैयार किया जा रहा है।’

वित्‍त राज्‍यमंत्री ने पुराने नोटों के बारे में दी थी ये जानकारी

  • वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 2 दिसंबर को संसद को लिखित जवाब में बताया था कि 8 नवंबर को कुल 15.44 लाख करोड़ रुपए के 500 और 1,000 के नोट चलन में थे।
  • इनमें 1,716.5 करोड़ 500 के नोट तथा 685.8 करोड़ 1,000 के नोट हैं।
  • रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल तथा डिप्टी गवर्नर आर गांधी तथा RBI के अन्य वरिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता केवी थॉमस की अगुवाई वाली लोक लेखा समिति (PAC) के समक्ष ‘मौद्रिक नीति समीक्षा’ पर मौखिक सवाल जवाब के लिये पेश हुए।

तस्‍वीरों से समझिए कैसे भीम अकाउंट के सेटअप का स्‍टेप बाइ स्‍टेप तरीका

Bhip App

bhim-app-1IndiaTV Paisa

2 (112)IndiaTV Paisa

3 (112)IndiaTV Paisa

4 (112)IndiaTV Paisa

5 (105)IndiaTV Paisa

RBI को पुराने नोटों का आंकड़ा तैयार करने को कहा गया

  • सूत्रों ने बताया कि RBI को कहा गया है कि वह 8 नवंबर के बाद बैंकों में जमा कराए गए पुराने नोटों का आंकड़ा तैयार करें।
  • अपने जवाब में RBI ने कहा कि 50 दिन की नोटबंदी की अवधि में हजारों बैंक शाखाओं तथा डाक घरों में पुराने नोटों को बदला गया और जमा किया गया।
  • इन नोटों को 4,000 करेंसी चेस्ट में जमा कराया गया। RBI ने कहा कि इन नोटों के आंकड़ों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।
  • रिजर्व बैंक ने समिति को सूचित किया कि उसके निदेशक मंडल ने 500 और 1,000 के नोटों को बंद करने की सिफारिश की है।
  • बोर्ड की बैठक 8 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे हुई थी।

प्रधानमंत्री ने किया था नोटबंदी का एेेलान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिन रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में नोटबंदी का ऐलान किया था।
  • रिजर्व बैंक ने PAC के सदस्यों को यह भी सूचित किया कि नोटबंदी के मसले पर सरकार और रिजर्व बैंक के बीच पिछले कुछ महीनों से विचार विमर्श चल रहा था।
  • इसके बाद रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के समक्ष इस प्रस्ताव को विचारार्थ पेश किया गया। बोर्ड ने इस प्रस्ताव की सिफारिश सरकार से की।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement