Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अफ्रीका को 60 अरब डॉलर के मदद की पेशकश की

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अफ्रीका को 60 अरब डॉलर के मदद की पेशकश की

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अफ्रीकी महाद्वीप को विकास के लिए 60 अरब डॉलर की मदद की पेशकश करते हुए कहा कि इसमें कोई ‘राजनीतिक डोर’ नहीं जुड़ी है।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Updated on: September 03, 2018 20:08 IST
China Flag- India TV Paisa

China Flag

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अफ्रीकी महाद्वीप को विकास के लिए 60 अरब डॉलर की मदद की पेशकश करते हुए कहा कि इसमें कोई ‘राजनीतिक डोर’ नहीं जुड़ी है। हालांकि, दूसरे देशों में भारी कर्ज के बोझ वाली परियोजनाओं के लिए चीन की आलोचना हो रही है। शी ने दो दिन के चीन-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की शुरुआत के मौके पर इस फाइनेंस की पेशकश की।

यह सम्मेलन बेल्ट और रोड पहल पर केंद्रित है। चीन ने जो ताजा निवेश की घोषणा की है वह उसके द्वारा 2015 में की गई 60 अरब डॉलर की पेशकश से अलग है। माना जा रहा है कि चीन की इस योजना का मकसद विदेशी बाजारों और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाना और विदेशों में अपना दबदबा बढ़ाना है।

उल्लेखनीय है कि चीन एशिया और अफ्रीका के विभिन्न देशों को सड़क, रेलवे, बंदरगाह तथा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अरबों डॉलर की मदद देता रहता है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement