Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महंगे हो गए पेट्रोल और डीजल, जानिए शुक्रवार को क्‍या रहीं कीमतें

महंगे हो गए पेट्रोल और डीजल, जानिए शुक्रवार को क्‍या रहीं कीमतें

पेट्रोलियम कंपनियां द्वारा शुक्रवार सुबह जारी की गई कीमतों के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 11, 2019 10:05 IST
Petrol Pump- India TV Paisa

Petrol Pump

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोलियम कंपनियां द्वारा शुक्रवार सुबह जारी की गई कीमतों के अनुसार आज दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोत्‍तरी की गई है। 

इंडियन ऑयल से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वृद्धि के बाद आज 1 लीटर पेट्रोल पड़वाने के लिए ग्राहकों को 69.07 रुपए प्रति खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की बात करें तो यहां 28 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। आज दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल की कीमत 62.81 रुपए प्रति लीटर है। 

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 74.72 रुपए रुपए तय की गई हैं। दूसरी ओर डीजल के दाम आज 65.73 रुपए दर्ज किए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 69.11 रुपए और डीजल के दाम 62.31 रुपए तय किए गए हैं। 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement