Thursday, April 18, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डीजल की कीमतों में आज फिर बड़ी बढ़ोत्‍तरी, पेट्रोल के दाम स्थिर

डीजल की कीमतों में आज फिर बड़ी बढ़ोत्‍तरी, पेट्रोल के दाम स्थिर

आज सुबह 6 बजे जारी की गई नई कीमतों के अनुसार दिल्‍ली में डीजल 24 पैसे और मुंबई में 25 पैसे महंगा हो गया है।

India TV Paisa Desk Written by: India TV Paisa Desk
Published on: October 10, 2018 7:00 IST
Petrol and Diesel Price- India TV Paisa

Petrol and Diesel Price

बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल की कीमतें फिर से बढ़ा दीं। आज सुबह 6 बजे जारी की गई नई कीमतों के अनुसार दिल्‍ली में डीजल 24 पैसे और मुंबई में 25 पैसे महंगा हो गया है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। बुधवार को भी पेट्रोल कल की कीमतों पर ही मिलेगा।

तेल विपणन कंपनियों द्वारा बुधवार के लिए जारी की गई कीमतों के मुताबिक दिल्‍ली में डीजल की कीमतें बढ़कर 74.35 रुपए हो गई हैं। आज इसकी कीमतें 24 पैसे बढ़ी हैं। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में 1 लीटर डीजल के लिए 77.93 रुपए खर्च करने होंगे।

दूसरी ओर पेट्रोल आपको आज मंगलवार की कीमतों पर ही मिलेगा। आज भी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें 82.26 रुपए प्रति लीटर रिकॉर्ड की गईं। वहीं एक्‍स्‍ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के लिए आपको 85.06 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई की कीमतों की बात करें तो यहां पर आज पेट्रोल 87.73 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। यहां एक्‍स्‍ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के लिए 90.47 रुपए खर्च करने होंगे।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement