Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज लॉन्‍च हुई दुनिया की सबसे महंगी जूतों की जोड़ी, इसकी कीमत है 1.23 अरब रुपए

आज लॉन्‍च हुई दुनिया की सबसे महंगी जूतों की जोड़ी, इसकी कीमत है 1.23 अरब रुपए

दुनिया की सबसे महंगी जूतों की जोड़ी भी बुधवार को दुनिया के एकमात्र 7 स्‍टार होटल बुर्ज अल अरब में लॉन्‍च की गई।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: September 26, 2018 15:27 IST
expensive shoes- India TV Paisa
Photo:EXPENSIVE SHOES

expensive shoes

दुबई। दुबई को इसके अनूठे विकास के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा टॉवर बुर्ज खलीफा, कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह और बेहतर शॉपिंग मॉल हैं। अब दुनिया की सबसे महंगी जूतों की जोड़ी भी बुधवार को दुनिया के एकमात्र 7 स्‍टार होटल बुर्ज अल अरब में लॉन्‍च की गई। इस जूतों की जोड़ी की कीमत 1.7 करोड़ डॉलर (6.24 करोड़ दिरहम या 1.23 अरब रुपए) है। इन लग्‍जरी जूतों की जोड़ी को हीरों व असरी सोने से बनाया गया है। इससे पहले डेबी विंगहम हाई हील्‍स को दुनिया का सबसे महंगा फुटवियर माना गया था, जिसकी कीमत 1.51 करोड़ डॉलर थी।

इन जूतों को जदा दुबई ने पैशन ज्‍वैलर्स के साथ मिलकर तैयार किया है। इन जूतों को बनाने में नौ माह का समय लगा है। लॉन्‍च के दौरान जूतों की जोड़ी को यूरोपियन यूनियन स्‍टैंडर्ड के मुताबिक 36 साइज के प्रोटोटाइप में प्रदर्शित किया गया,  लेकिन बिक्री के बाद इन्‍हें ग्राहकों द्वारा उपलब्‍ध कराए गए आकार में बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जदा दुबई ने हीरा, रूबी, सोना और मोती से बने तीन अन्‍य लिमिटेड एडिशन फुटवियर भी लॉन्‍च किए। इस नए कलेक्‍शन में डायमंड पर्ल सेंडल (25,000 डॉलर), रूबी स्‍टीलेटोज (27,000 डॉलर) और डायमंड एंड गोल्‍ड स्‍टीलेटोज (17,000 डॉलर) शामिल हैं। इस कीमत में 5 प्रतिशत वैट भी शामिल है।  

इन जूतों को बनाने वाली जदा दुबई की सह-संस्‍थापक और क्रिएटिव डायरेक्‍टर मारिया मजारी ने कहा कि जदा दुबई केवल डायमंड से बने जूते बनाती है। अपने दूसरे कलेक्‍शन को लॉन्‍च करने के साथ हम चाहते थे कि हम ऐसी जोड़ी बनाएं जो दुनिया में अनूठी हो और बहुत दुर्लभ हीरों से बनी हो।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement