Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मध्‍यप्रदेश में राशन की दुकानों पर 2 रुपए प्रति किलो बिकेगी प्याज, सरकार ने किसानों से खरीदी 2.75 लाख टन

मध्‍यप्रदेश में राशन की दुकानों पर 2 रुपए प्रति किलो बिकेगी प्याज, सरकार ने किसानों से खरीदी 2.75 लाख टन

मध्‍यप्रदेश में प्याज को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन की दुकानों पर 2 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: June 20, 2017 20:27 IST
मध्‍यप्रदेश में राशन की दुकानों पर 2 रुपए प्रति किलो बिकेगी प्याज, सरकार खरीद रही है किसानों से 8 रुपए/किलो की दर से- India TV Paisa
मध्‍यप्रदेश में राशन की दुकानों पर 2 रुपए प्रति किलो बिकेगी प्याज, सरकार खरीद रही है किसानों से 8 रुपए/किलो की दर से

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में इस साल प्याज की बंपर पैदावार हुई है। राज्य सरकार किसानों से आठ रुपए प्रति किलो की दर से प्याज खरीद रही है। इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन की दुकानों पर 2 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। एक राशन कार्डधारी हालांकि 50 किलो से अधिक प्याज नहीं खरीद सकेगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्याज एवं समर्थन मूल्य पर दलहनों की खरीदी पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्याज आठ रुपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक किसानों से दो लाख 75 हजार मीट्रिक टन प्याज खरीदी जा चुकी है। प्याज खरीदी 30 जून तक होगी।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement