Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रघुराम राजन नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं आज होगा तय, दावेदारी है मजबूत

रघुराम राजन नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं आज होगा तय, दावेदारी है मजबूत

रघुराम राजन की दावेदारी मजबूत है जिससे उनके जीतने की संभावना भी मजबूत है। रघुराम राजन ने 2008 की वैश्विक मंदी को मंदी आने से 3 साल पहले ही भांप लिया था

Manoj Kumar Manoj Kumar @kumarman145
Published on: October 09, 2017 8:41 IST
रघुराम राजन नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं आज होगा तय, दावेदारी है मजबूत- India TV Paisa
रघुराम राजन नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं आज होगा तय, दावेदारी है मजबूत

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी आज मिलेगी, आज ये तह होने वाला है कि अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए 6 दावेदारों में से किसे पुरस्कार दिया जाएगा। वाल स्ट्रीट जनरल के एक समाचार के अनुसार क्लेरीवेट एनालिटिक्स द्वारा तैयार संभावित छह उम्मीदवारों की सूची में राजन का नाम भी है।

हालांकि, इस सूची में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि राजन पुरस्कार पाने वालों में सबसे आगे हैं बल्कि वह इसे जीतने वाले संभावित दावेदारों में से एक हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नोबेल प्राइस के लिए रघुराम राजन की दावेदारी मजबूत है जिससे उनके जीतने की संभावना भी मजबूत है। रघुराम राजन ने 2008 की वैश्विक मंदी को मंदी आने से 3 साल पहले ही भांप लिया था और इसके लिए चेताया था। ऐसी संभावना है कि आज दोपहर 3.15 बजे अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले के नाम का पता चल जाएगा।

क्लेरीवेट एनालिटिक्स नोबेल पुरस्कार के दर्जन भर संभावित विजेताओं की सूची अनुसंधान कार्य के आधार पर तैयार करती है। इस फर्म के अनुसार राजन कारपोरेट फाइनेंस में फैसलों के आयामों को रोशन करने में अपने योगदान के लिए पुरस्कार के एक दावेदार माने जा रहे हैं। राजन तीन साल तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। राजन इस समय शिकागो विविद्यालय में बूथ स्कूल आफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल से पहले रघुराम राजन ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे, वह सितंबर 2013 से लेकर सितंबर 2016 तक गवर्नर के पद पर बने रहे और इसके बाद फिर से अमेरिका वापस लौट गए थे।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement