Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Jio के माई जियो ऐप ने बनाया रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्‍यादा बार किया गया डाउनलोड

Reliance Jio के माई जियो ऐप ने बनाया रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्‍यादा बार किया गया डाउनलोड

रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए बनाए गए एंड्रॉयड ऐप माई जियो को गूगल प्ले स्‍टोर से अब तक 10 करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Manish Mishra Manish Mishra
Updated on: August 14, 2017 9:21 IST
Reliance Jio के माई जियो ऐप ने बनाया रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्‍यादा बार किया गया डाउनलोड- India TV Paisa
Reliance Jio के माई जियो ऐप ने बनाया रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्‍यादा बार किया गया डाउनलोड

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो के माई जियो ऐप ने गूगल प्ले स्‍टोर पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए बनाए गए एंड्रॉयड ऐप माई जियो को गूगल प्ले स्‍टोर से अब तक 10 करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। माई जियो ऐप अभी गूगल प्ले पर ‘Top Free in Android Apps’ में नौंवे नंबर पर है। उल्‍लेखनीय है कि रिलायंस जियो के माई जियो ऐप ने पिछले साल सितंबर में मुफ्त ऐप की लिस्ट में गूगल प्ले स्‍टोर के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रिलायंस जियो के माई जियो ऐप ने एक साल से भी कम समय में नया रिकॉर्ड बना लिया है।

यह भी पढ़ें : भारत पर छाया नोकिया 6 का जादू, अमेजन पर हुए 10 लाख से भी ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन

माई जियो, रिलायंस जियो के उपभोक्‍ताओं बनाया गया कंपनी का आधिकारिक ऐप है जहां यूजर्स रीचार्ज कर सकते हैं, अपना बैलेंस भी जांच सकते हैं और मनोरंजन से जुड़े तमाम तरह के ऐप पा सकते हैं। गूगल प्ले पर लिस्ट किए गए दूसरे जियो ऐप Jio4GVoice और JioTV को  भी तक 5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा  JioMusic, JioCinema, JioMoney Wallet, JioChat जो कि अभी भी बीटा में  हैं, उन्हें भी गूगल प्ले स्‍टोर से 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : आईटेल ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया पावरप्रो पी41, इसमें मिलेगी 5000 एमएएच की बैटरी

रिलायंस जियो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि,

माई जियो ने गूगल प्ले पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माई जियो ऐप दूसरा भारतीय मोबाइल ऐप है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है और किसी टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा संचालित किया जाने वाला भी यह पहला सेल्‍फ-केयर मोबाइल ऐप्लिकेशन है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement