Wednesday, April 24, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नौवे साल लगातार मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर व्‍यक्ति, 22.7 अरब डॉलर की हुई संपत्ति

नौवे साल लगातार मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर व्‍यक्ति, 22.7 अरब डॉलर की हुई संपत्ति

मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। फोर्ब्‍स इंडिया के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ती हुई 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: October 21, 2016 11:58 IST
Forbes List: पूरा एक देश खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 22.7 अरब डॉलर की संपत्ति एस्टोनिया की GDP के बराबर- India TV Paisa
Forbes List: पूरा एक देश खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, 22.7 अरब डॉलर की संपत्ति एस्टोनिया की GDP के बराबर

नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने में सफल रहे हैं। फोर्ब्‍स इंडिया के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ती हुई 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस तरह अंबानी की परिसंपत्तियां उत्‍तरी यूरोप के देश एस्टोनिया की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर हो गई।

  • सन फार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
  • भारत के 100 सबसे धनी लोगों की वार्षिक सूची में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की परिसंपत्तियों के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • विप्रो के अजीम प्रेमजी देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर है, जो मोजाम्बिक के 14.7 अरब डॉलर के जीडीपी से अधिक है।
  • पल्लोनजी मिस्त्री की परिसंपत्तियां 13.90 अरब डॉलर रही और वह सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुसार देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल परिसंपत्तियां 83.7 अरब डॉलर हैं, जो कि मंगल पर भेजे गए यान मंगलयान की लागत से अधिक है। इसी तरह यह रियो ओलंपिक 2016 के आयोजन पर आई लागत से 18 गुना ज्यादा है। फोर्ब्‍स ने कहा कि इसमें से ज्यादातर संपत्तियों का सृजन सूची में शीर्ष में शामिल लोगों ने किया है। फोर्ब्‍स के अनुसार यदि सूची में 80-20 नियम को लागू किया जाता है तो इससे पता चलता है कि शीर्ष धनाढ्यों का कुल परिसंपत्तियों में हिस्सा कम हुआ है। इस 80-20 नियम से तात्पर्य है कि सूची के शीर्ष 20 अरबपतियों के पास 80 प्रतिशत संपत्ति है।

  • सूची के अनुसार शीर्ष 100 अरबपतियों की परिसंपत्तियों का कुल मूल्य 10 प्रतिशत बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गया है, जो 2015 में 345 अरब डॉलर था।
  • वर्ष 2014 से सभी धनी भारतीय अरबपति की श्रेणी में आते हैं, जबकि पूर्व में इनमें से कुछ करोड़पति की श्रेणी में थे।
  • इस बार 100 भारतीयों की सूची में सबसे कम परिसपंत्तियां 1.25 अरब डॉलर रही हैं, जो पिछले साल 1.1 अरब डॉलर थी।
  • 2015 की सूची में शीर्ष 10 अरबपति इस बार भी पहले दस में हैं। हालांकि, इनमें से कुछ की रैंकिंग ऊपर नीचे हुई है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement