Tuesday, April 23, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Richest Indian: फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर टॉप पर, जानिए और कौन हुआ शामिल

Richest Indian: फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर टॉप पर, जानिए और कौन हुआ शामिल

Forbes India की ओर से जारी लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम सबसे ऊपर है। अंबानी की संपत्ति में इस बार 4 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए ) का इजाफ हुआ है।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: September 22, 2016 19:36 IST
Richest Indian: फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर टॉप पर, आचार्य बालकृष्ण की हुई एंट्री- India TV Paisa
Richest Indian: फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर टॉप पर, आचार्य बालकृष्ण की हुई एंट्री

नई दिल्‍ली। Reliance Jio के लॉन्च होने के बाद से लगातार सुर्खियों में रहने वाले Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से देश के सबसे रईस व्‍यक्ति बन गए हैं। Forbes India मैगजीन की ओर से जारी की गई लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम सबसे ऊपर है। वहीं, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण को भी देश के 100 अमीरों में शामिल किया गया है। अंबानी की संपत्ति में इस  बार 4 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए ) का इजाफ हुआ है।
ये भी पढ़े: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा
21 फीसदी बढ़ी अंबानी की कुल संपत्ति
  • मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति पिछले साल के 1890 करोड़ डॉलर (1.26 लाख करोड़ रुपए) से  बढ़कर 2270 करोड़ डॉलर (1.52 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
  • एक साल के दौरान उनकी कुल संपत्ति में 21 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Forbs

1 (90)IndiaTV Paisa

2 (83)IndiaTV Paisa

3 (82)IndiaTV Paisa

4 (81)IndiaTV Paisa

5 (77)IndiaTV Paisa

ये भी पढ़े: अजीम प्रेमजी, सिव नाडार फोर्ब्स के 100 सबसे अमीर प्रौद्योगिकी सम्राटों की लिस्ट में शामिल

देश के 100 अमीरों की संपत्ति 10.5 फीसदी बढ़ी
  • देश के 100 अमीरों की कुल संपत्ति भी इजाफा देखने को मिला है।
  • यह 2015 के 34500 करोड़ डॉलर (23.11 लाख करोड़ रुपए) के मुकाबले बढ़कर 38100 करोड़ डॉलर (25.52 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
क्यों आई इतनी ग्रोथ
  • Forbes India ने कहा है कि  भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 फीसदी की दर से ग्रोथ करने का फायदा भारतीय अरबपतियों को भी मिला है।
  • यहीं कारण है कि उनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले इजाफा हुआ है।

forbesList_indiatvpaisa

देखिए टॉप 10 अमीरों की लिस्‍ट 
रैंक
अमीर
नेटवर्थ (रुपए में)
1
मुकेश अंबानी
1.52 लाख करोड़
2
दिलीप सांघवी
1.13 लाख करोड़
3
हिंदूजा ब्रदर्स
1.02 लाख करोड़
4
अजीम प्रेमजी
1.01 लाख करोड़
5
पालोनजी मिस्‍त्री
93,130 करोड़
6
लक्ष्‍मी मित्‍तल
83,750 करोड़
7
गोदरेज फैमिली
83,090 करोड़
8
शिव नाडर
76,380 करोड़
9
कुमारमंगलम बिड़ला
59,000 करोड़
10
सायरस पूनावाला
57,620 करोड़
13
गौतम अडानी
42,210 करोड़

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement