Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Microsoft दुनियाभर में खत्‍म करेगी 4,000 नौकरियां, भारत में भी हो सकती है कई लोगों की छंटनी

Microsoft दुनियाभर में खत्‍म करेगी 4,000 नौकरियां, भारत में भी हो सकती है कई लोगों की छंटनी

दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Microsoft दुनियाभर से करीब 4,000 नौकरियां खत्म करने जा रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: July 07, 2017 15:20 IST
Microsoft दुनियाभर में खत्‍म करेगी 4,000 नौकरियां, भारत में भी हो सकती है कई लोगों की छंटनी- India TV Paisa
Microsoft दुनियाभर में खत्‍म करेगी 4,000 नौकरियां, भारत में भी हो सकती है कई लोगों की छंटनी

न्‍यूयॉर्क। दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) दुनियाभर से करीब 4,000 नौकरियां खत्म करने जा रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। कंपनी के मुताबिक नौकरियों में कटौती बिक्री विभाग में होगी और अधिकतर छंटनी अमेरिका के बाहर किए जाने की योजना है। यानि भारत में भी कंपनी अपने बिक्री विभाग से नौकरियां कम कर सकती है।

यह कदम बड़े स्‍तर पर पुनर्गठन योजना के तहत उठाया जा रहा है, जिसके तहत कंपनी के अपने वैश्विक वर्कफोर्स में करीब 4,000 नौकरियां खत्‍म करने की संभावना है। सीएनबीसी ने बताया कि भारत में जन्मे सत्या नडेला के नेतृत्व वाली Microsoft के पुनर्गठन के तहत होने वाली छंटनी में बिक्री विभाग पर सर्वाधिक असर पड़ेगा और करीब 4,000 नौकरियां खत्‍म की जाएंगी।

दुनियाभर में Microsoft के बिक्री विभाग में करीब 30,000 कर्मचारी हैं, यानि कंपनी बिक्री विभाग से करीब 10 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के करीब 1.21 लाख कर्मचारी है, जिसमें अकेले अमेरिका में करीब 71,000 लोगों को नौकरी पर रखा गया है। हाल ही में कुछ भारतीय आईटी कंपनियों ने भी अपने यहां नौकरियों की कटौती की घोषणा की है, विप्रो और टेक महिंद्रा ने कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, हालांकि भारतीय कंपनियों की तरफ से नौकरियों की कटौती बहुत छोटे स्तर पर की गई है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement