Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जन धन खातों में 14 दिनों में जमा हुए करीब 27 हजार करोड़ रूपए

जन धन खातों में 14 दिनों में जमा हुए करीब 27 हजार करोड़ रूपए

500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों को बंद करने के ऐलान के बाद के 14 दिनों में जन धन खातों में जमा रकम में करीब 27,200 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है।

Dharmender Chaudhary Dharmender Chaudhary
Updated on: November 27, 2016 10:55 IST
Demonetisation: जन धन खातों में सिर्फ 14 दिनों में जमा हुए करीब 27 हजार करोड़ रूपए, सरकार सख्त- India TV Paisa
Demonetisation: जन धन खातों में सिर्फ 14 दिनों में जमा हुए करीब 27 हजार करोड़ रूपए, सरकार सख्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों को बंद करने के ऐलान के बाद के 14 दिनों में जन धन खातों में जमा रकम में करीब 27,200 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है।

  • जन धन खातों में 70,000 करोड़

    करीब 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में कुल जमा राशि 70,000 करोड़ रूपए के आंकड़े को पार कर चुकी है।

  • 23 नवंबर को यह आंकड़ा 72,834.72 करोड़ रूपए था। नौ नवंबर को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रूपए जमा थे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आठ नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद जन धन खातों में 27,198 करोड़ रूपए जमा हुए हैं।
  • बहरहाल, 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में से 22.94 फीसदी खातों में अब भी एक रूपया नहीं है।

तस्‍वीरों में देखिए कैसे छोटे-छोटे विक्रेता कर रहे हैं Paytm का इस्‍तेमाल

Paytm

1 (110)IndiaTV Paisa

2 (102)IndiaTV Paisa

4 (102)IndiaTV Paisa

3 (102)IndiaTV Paisa

नोटबंदी से 1.28 लाख करोड़ रपये के नुकसान का अनुमान: मित्रा 

  • सरकार के 500, 1,000 रपये के नोट को अमान्य करने के फैसले से गरीबों को काफी परेशानी हुई है।
  • इससे आगामी 30 दिसंबर तक अर्थव्यवस्था को 1.28 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
  • पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने आज यह बात कही।

मित्रा ने आज यहां एक सम्मेलन में कहा, मेरी चिंता इससे आम गरीब व्यक्ति पर पड़ने वाली दोहरी मार को लेकर है। इससे आम आदमी को काफी परेशानी हुई है। इसका कारोबारी गतिविधियों पर भी बुरा असर पड़ा है और 50 दिन में इससे 1.28 लाख करोड़ रुपए के लेनदेन का नुकसान होने का अनुमान है। इससे छोटे और मध्यम यहां तक कि बड़े उद्योग भी कमजोर पडेंगे।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement